फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paddy procurement: Team will investigate if quality questions arise

धान खरीद : गुणवत्ता पर सवाल उठने पर टीम करेगी जांच

Thu, 21 Sep 2023 11:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement: Team will investigate if quality questions arise
दो किसानों सहित पांच लोगों की डीएम ने बनाई हर तहसील में बनाई टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। खरीद केंद्रों पर आने वाले धान को गुणवत्ता के मानकों पर फेल करना अब केंद्र प्रभारी के लिए आसान नहीं होगा। यदि किसान को इसमें कोई शंका है तो वह इसकी जांच भी करा सकता है। शासन की ओर से इसके लिए मिले निर्देश पर डीएम ने जिले में दो किसानों सहित पांच सदस्यीय टीमों का गठन किया है। यह टीमें किसानों की शिकायत पर 48 घंटे में जांच कराकर अपनी रिपोर्ट देंगी।
खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत सीधे किसानों से धान क्रय करने के लिए शासन ने धान नीति को लागू किया है। इसके तहत किसानों का प्रत्येक दशा में धान क्रय करने के निर्देश हैं। इधर धन सेंटरों पर किसानों के धान की गुणवत्ता पर सवाल कर वापस करने के मामले भी आते हैं।
विज्ञापन

इन शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने धान की गुणवत्ता मानक के अनुरूप न होने की बात को लेकर किसानों की संतुष्टि के लिए जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को प्रत्येक तहसील में टीम गठित करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मिले निर्देश पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने हर तहसील में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस टीम में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को अध्यक्ष, मंडी समिति सचिव और केंद्र प्रभारी को सदस्य नामित किया गया है। साथ ही टीम में ही दो किसानों को भी सदस्य के रूप में रखा गया है।

टीम को निर्देश दिए गए हैं कि किसी किसान की शिकायत पर 48 घंटे के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट दी जाए। ऐसा न होने पर कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी आरएमओ विजय कुमार शुक्ला ने बताया हर तहसील में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो की सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed