{"_id":"652ed05d390956cfaf0710f6","slug":"paddy-crop-destroyed-due-to-rain-and-hailstorm-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-6016-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश और ओलावृष्टि में बिछ गई धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश और ओलावृष्टि में बिछ गई धान की फसल
विज्ञापन
रंजीत सिह ।
पूरनपुर। तेज हवा के साथ बारिश और हल्की ओलावृष्टि से धान की फसल को खासा नुकसान हुआ है। खेतों व घरों के आंगन में कटा हुआ रखा धान भी भीग गया है। बेमौसम बारिश से किसान अब फसल की बिक्री को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल किसान अब धान की कटाई भी नहीं कर पा रहे हैं। अब धूप निकलने व धान के सूखने के बाद ही कटाई हो सकेगी।
सोमवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई। ओलावृष्टि से धान की बाली को भी खासा नुकसान हुआ। क्षेत्र में करीब 70 प्रतिशत किसान धान की फसल काट चुकेे थे।
30 प्रतिशत किसानों के खेतों में अब भी धान की फसल खड़ी है। ये किसान भी फसल को काटने की तैयारी में थे। जिन्होंने काट ली थी, उनकी फसल खेत में, घर के आंगन में तो कुछ की मंडी में बिक्री के लिए पड़ी थी। सोमवार को बारिश के कारण फसल भीग गई।
विज्ञापन
अब खड़ी फसल भीगने पर उसका दाना काला पड़ने की आशंका है। वहीं कई किसानों के सामने समस्या यह भी है कि भीगा हुआ धान कहां सुखाएं, जब तक धान सूख नहीं जाता तब तक उसका वाजिब दाम नहीं मिलेगा।
--
किसानों ने बयां किया दर्द
खेत में धान की कटाई हो रही थी। अचानक बारिश से कटाई रुक गई। कटा हुआ धान भी भीगकर खराब हो गया।
- असलम खां
--
कटाई की तैयारी पूरी कर ली थी। आज-कल में धान कटवाने की सोच रहा था। बारिश से खेत गीला हो गया। धान की फसल भी गिर गई। अब सप्ताह भर बाद ही धान की कटाई हो सकेगी।
-सुखदेव
--
बिक्री को ढाई सौ क्विंटल धान मंडी समिति के खरीद केंद्र पर लाया था। खरीद केंद्र प्रभारी ने महीन धान लेने से इन्कार कर दिया। धान में हल्की नमी होने के लिए सुखाने को फैलाया था। बारिश में धान भीग गया।
- रंजीत सिंह