फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Oxygen system to improve in district hospital, nine technical personnel found

Pilibhit News: जिला अस्पताल में सुधरेगी ऑक्सीजन व्यवस्था, नौ तकनीकी कर्मी मिले

Fri, 05 Dec 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 05 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Oxygen system to improve in district hospital, nine technical personnel found
पीलीभीत। जिला अस्पताल की ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था अब और मजबूत होने जा रही है। अस्पताल में नौ नए तकनीकी कर्मियों की तैनाती से ऑक्सीजन प्लांट से लेकर भर्ती वार्डों तक निगरानी और आपूर्ति की प्रक्रिया बेहतर होगी। इससे आपात स्थितियों में भी तुरंत तकनीकी सहायता उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


जिला और महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर और तीन ऑक्सीजन प्लांट बने हैं। बिना तकनीकी स्टाफ के ऑक्सीजन प्लांट और पाइपलाइन सिस्टम का सुचारू रूप से संचालन लंबे समय से चुनौती बना था। भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने पर बार-बार बढ़े लोड के कारण तकनीकी खामियों की शिकायतें आती रहती थीं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज ने ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नौ तकनीकी कर्मियों की नियुक्ति की है। इनमें ऑक्सीजन तकनीशियन, प्लांट ऑपरेटर और पाइपलाइन मेंटेनेंस स्टाफ शामिल हैं। ये सभी कर्मी अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का नियमित निरीक्षण करेंगे। मशीनों की समय-समय पर मरम्मत और किसी भी तकनीकी गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल सुधार सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा भर्ती वार्डों में ऑक्सीजन पॉइंट्स की कार्यक्षमता, प्रेशर मैनेजमेंट और सिलेंडरों की उपलब्धता पर भी इनकी नजर रहेगी। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि गंभीर भर्ती मरीजों के लिए ऑक्सीजन उपलब्धता को सुदृढ़ बनाने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed