फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Own, then the Nkaro ' Khaki ' given support

‘अपनों’ ने नकारो तो ‘खाकी’ ने दिया सहारा

Mon, 01 Jun 2015 11:35 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 01 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Own, then the Nkaro ' Khaki ' given support
समाज में पुलिस की छवि बहुत अच्छी नहीं मानी जाती है, लेकिन
विज्ञापन
खाकी वालों में भी संवेदना होती है। यह बात, बरेली में जिंदगी और मौत से जूझ रहे पीलीभीत जिला जेल के बंदी को दो यूनिट ब्लड देकर पुलिस ने साबित कर दिया। जबकि उसके अपनों ने खून देने से इंकार कर दिया था।
थाना माधोटांडा के गांव अकबरपुर निवासी मंजीत उर्फ मनिया के खिलाफ थाना माधोटांडा में दुराचार, गैंगस्टर व हजारा थाना में मारपीट व धमकी देने के मामले दर्ज हैं। इन मामलों में वह एक मार्च 14 से जिला जेल में निरुद्ध है। टीवी की शिकायत होने पर जेल प्रशासन ने उसे 14 मई 15 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया।
जेल अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि दो दिन पहले डॉक्टरों ने उसके फेफड़ों का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने दो यूनिट आरएच फैक्टर ‘ओ’ पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने की जरूरत बताई थी। जेल अधीक्षक के मुताबिक बंदी के घरवाले ब्लड देने को तैयार नहीं हुए। इस पर उन्होंने एसपी जेके शाही को मामले की जानकारी दी।
एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और ओ पॉजिटिव ब्लड वाले पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही वसीम और पूरनपुर कोतवाली के सिपाही राहुल को रविवार को बरेली भेज दिया। जेल अधीक्षक ने बताया कि दोनों सिपाहियों ने ब्लड देकर बंदी की जान बचाई।



जेल अधीक्षक ने बताया था कि बंदी को ब्लड की जरूरत है, लेकिन इंतजाम नहीं हो पा रहा है। इस पर दो सिपाहियों को मैने बरेली भेजा था। जिन्होंने ब्लड डोनेट किया है।
- जेके शाही, एसपी


ब्लड देने से चेहरे पर आती है चमक
अधिकांश लोगों में यह भ्रम होता है कि ब्लड दान करने से उनको कमजोरी होगी और वह अस्वस्थ हो जाएंगे। जबकि डॉक्टरों के मुताबिक जो व्यक्ति दूसरे को ब्लड दान देता है उससे उसके शरीर में नया खून बनता है जिससे उसके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत तो होती ही है साथ ही चेहरे की चमक भी बढ़ जाती है।
नहीं होती खून की कमी
लोगों में यह भी भ्रम होता है कि वह जैसे ही ब्लड दान देंगे उनके शरीर में खून की कमी हो जाएगी। जबकि खून देने के कुछ ही देर में शरीर में उतना ही खून बन जाता है जिसे गाढ़ा होने में कुछ समय जरूर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed