{"_id":"a5f615dc62c14299b7f97686107a48d4","slug":"overloaded-transport-department-of-tight-screws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड पर परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड पर परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा
plibhit
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की देर रात एआरटीओ राजेश कर्दम ने तीन डग्गामार बसों को गजरौला पुलिस को सौंप दिया, जबकि परमिट न होने पर एक बस का चालान किया। पुलिस को सौंपी गई बसों में 100 से लेकर 124 सवारियां भरी हुईं थी। एआरटीओ की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों और चालकों में हड़कंप है।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एआरटीओ राजेश कर्दम ने फोर्स के साथ पूरनपुर हाइवे पर थाना गजरौला क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान चार डग्गामार बसें पकड़ीं गईं। एआरटीओ ने बताया की प्राइवेट तीन बसों में क्रमश: 100, 100 व 124 सवारियां मिलीं। जिस पर तीनों बसों को गजरौला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। परमिट न होने पर एक बस का चालान किया गया। पकड़ी गई बसों में सवार यात्रियों को रोडवेज बस में बैठाकर उनके गंतव्य को रवाना किया। रात डेढ़ बजे तक चले चेकिंग अभियान के तहत एआरटीओ ने बीसलपुर में पांच बाइक, पांच जीपें, दो विक्रम व एक आटो पकड़ लिया। एआरटीओ ने बताया कि बाइकों को छोड़कर सभी वाहन तिलहर (शाहजहांपुर) के परमिट पर पीलीभीत में चल रहे थे। एआरटीओ की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों और संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
800 वाहनों का चालान कर वसूले 30 हजार
पीलीभीत। एसपी जवाहर के आदेश पर पुलिस ने दोपहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की। जांच के दौरान जिले भर में 800 वाहनों का चालान कर 30 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया। टीएसआई मनोज कुमार बिरला ने बताया कि अभियान सुबह 11 बजे से 2.30 बजे तक चलाया गया। शहर में पुलिस ने 61 बाइकों का चालान कर 75 सौ रुपये समन शुल्क वसूल किया।
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों का होगा चालान
पीलीभीत। टीएसआई मनोज कुमार बिरला ने बताया कि 14 दिसंबर से शहर की माधोटांडा रोड, मुख्य बाजार में अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सड़कों पर बोर्ड व सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया जाएगा। यातायात पुलिस ने दोनों मार्गों पर अभियान चलाने की मुनादी भी कराई है।
बड़े वाहनों के प्रवेश का समय निश्चित
पीलीभीत। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने शहर में नो इंट्री का समय निर्धारित किया है। अब बड़े वाहन निर्धारित समय के भीतर शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। टीएसआई मनोज कुमार बिरला ने बताया कि स्कूल खुलने और छुट्टी होने पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए सुबह 07.30 बजे से सुबह नौ बजे तक और दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक शहर में भारी वाहन नहीं प्रवेश कर सकेंगे।