{"_id":"6ac14bfd0a59308ad706545e","slug":"outstanding-ration-dealers-honored-ration-cards-distributed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-170232-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उत्कृष्ट कोटेदारों को मिला सम्मान, बांटे राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उत्कृष्ट कोटेदारों को मिला सम्मान, बांटे राशन कार्ड
Sun, 04 Oct 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर तहसील क्षेत्र के विकासखंड मरौरी और ललौरीखेड़ा के ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें राशन वितरण व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला कोटेदारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं पात्र लाभार्थियों को नए राशन कार्ड वितरित किए गए।
इस दौरान अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली कोटेदारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की। साथ ही अन्य कोटेदारों को भी राशन वितरण में पारदर्शिता और ईमानदारी बरतने के लिए प्रेरित किया। मरौरी ब्लॉक में प्रमुख प्रशासक सभ्यता वर्मा, सप्लाई इंस्पेक्टर नितिन पटेल और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राम शरण मौजूद रहे। संवाद