{"_id":"7c68084619485c69d1a35647d9e628b3","slug":"out-of-fanfare-sai-sedan-travel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली साईं पालकी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली साईं पालकी यात्रा
पीलीभीत।
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साईंधाम मंदिर के छठे स्थापना दिवस
विज्ञापन
के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव मनाया गया। सुबह आरती और हवन के बाद शाम को
भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली यात्रा का
लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। शाम को आरती हुई।
नकटदाना चौराहा के निकट स्थित साईंधाम मंदिर की स्थापना दिवस पर सुबह साईं बाबा की आरती के बाद हवन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर बाबा का पूजन किया। दोपहर बाद बाबा की भव्य पालकी सजाई गई और बैंडबाजों के साथ यात्रा निकाली गई। झांकियों के साथ निकाली गई यात्रा नकटदाना चौराहा, आवास विकास, गैस चौराहा होते हुए काला मंदिर पहुंची।
यहां से होली चौराहा, जेपी रोड, मदनलाल की बगिया, राजा साहब के मंदिर, रंगीलाल चौराहा होते हुए वापस मंदिर पहुंची। पालकी यात्रा के साथ श्रद्धालु बैंड की धुन पर बाबा के भजन गाते चल रहे थे। रास्ते में लोगों ने पालकी यात्रा का पुष्प वर्षा का स्वागत किया और यात्रा के साथ चल रहे लोगों को जलपान कराया। मंदिर के मुख्य ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह कठियार ने बताय कि बृहस्पतिवार को सुबह आरती के बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी।
इसके बाद महाभिषेक और भंडारा होगा। शाम को सात बजे से साईं भजन संध्या होगी। पालकी यात्रा में आनंद सिंह सेंगर, आलोक सेंगर, प्रेमपाल गंगवार, महेंद्र गंगवार, संजीव शुक्ला, अतुल अवस्थी, आलोक सेंगर, नीरज गुप्ता कुलदीप सिंह नेगी, अनूप अग्रवाल, कपिल प्रसाद, अखिलेश सक्सेना, रोहित सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, रितेश अग्रवाल, हर्ष आनंद, कृष्णा सहाय, आकाश श्रीवास्तव, केवल वाधवा, डॉ. पीके वर्मा, ओमप्रकाश लोधी, राजीव कंचन, भारतभूषण, आकाश भारद्वाज सहित कई लोग शामिल रहे।