फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in puranpur pilibhit

बेल्डिंग के दौरान ट्रक में लगी आग, चालक-हेल्पर समेत तीन झुलसे

Fri, 22 Nov 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
others in puranpur pilibhit
पूरनपुर (पीलीभीत)। बेल्डिंग करने के दौरान ट्रक में भीषण आग लग गई। आग पर काबू करने के प्रयास में चालक-हेल्पर समेत तीन लोग झुलस गए। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। हालांकि ट्रक पूरी तरह जल गया। व्यस्त इलाका होने की वजह से हादसे को लेकर अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कालाबोझ गांव निवासी 45 वर्षीय बलदेव सिंह ट्रक चालक हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह मकसूदापुर चीनी मिल में गन्ना उतारने के बाद वापस आ रहे थे। उनके साथ नवदिया बंकी गांव निवासी हेल्पर लखवीर सिंह थे। ट्रक की बॉडी में कुछ टूट-फूट हो गई थी। इसको बनवाने के लिए वह घुंघचाई बाजार में महमूद मियां की बेल्डिंग की दुकान पर रुक गए। महमूद ट्रक के निचले हिस्से में बेल्डिंग कर रहे थे कि अचानक ट्रक में आग लग गई। वह खुद को बचाते हुए बाहर निकले। इसके बाद चालक-हेल्पर की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। इसमें तीनों आग की लपटों से झुलस गए। ट्रक में लगी आग भीषण होती चली गई। बाजार के व्यस्ततम इलाके में हादसा होने से अफरातफरी मच गई। स्कूली बच्चों के रिक्शे भी आ रहे थे, उनको दूर ही रोक दिया गया। इससे आवागमन पूरी तरह से थम गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई। हालांकि ट्रक पूरी तरह से जल चुका था। आनन-फानन में तीनों झुलसे युवकों को सीएचसी भिजवाया गया। वहां उनको प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed