फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

सर्दी ने अभी तो ली अंगड़ाई है...बर्फीली हवा से और लड़ाई है

Wed, 18 Dec 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा और पूरे दिन सूरज बादलों की आड़ में रहने से मंगलवार को सर्दी हाड़ कंपकंपा देने वाली हो गई। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर सात डिग्री रहने की भविष्यवाणी करते हुए सर्दी का प्रकोप बढ़ने की चेतावनी दी है। फिलहाल, अभी कड़ाके की सर्दी से जल्द राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही बर्फीली हवा चली। शाम तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। गलन का हाल यह था कि सड़कों पर सन्नाटे जैसी हालत रही। जिसको जहां मौका मिला, वह वहां आग खोजते नअर आया। हालांकि शहर में नगरपालिका ने दिन में अलावा नहीं जलवाए। इससे राहगीर और रिक्शा चालक ठंड से ठिठुरते नजर आए। अधिकतम तापमान भी 1.0 डिग्री कम होकर 14.0 डिग्री सेल्सियस रह गया। यह सामान्य से 14.0 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग ने 18 दिसंबर (बुधवार) को अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहने की भविष्यवाणी करते हुए सर्दी का प्रकोप बढ़ने की चेतावनी दी है। हालांकि बुधवार को दिन में बर्फीली हवा के बीच कुछ देर के लिए हल्की धूप भी निकल सकती है। रात में सर्दी का प्रकोप अधिक रहेगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार को तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन सुबह आंशिक बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। बर्फीली हवा चलने से वातावरण में गलन रहेगी।
विज्ञापन

ये सावधानी बरतें
जिला अस्पताल के रिटायर्ड फिजिशियन डॉ. सीबी चौरसिया का कहना है कि सर्दी के मौसम में बच्चों के अलावा हृदय रोगियों को बाहर निकलने से बचना चाहिए। मॉर्निंग वॉक करने वाले अधिक ठंड होने पर सुबह दूर जाने या खुले मैदान में टहलने जाने से बचें। लगातार बदलते मौसम में सर्दी जुकाम, खांसी या बुखार से ग्रस्त होने की आशंका रहेगी। दमा रोगियों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य व्यक्ति ये सावधानी बरत सकता है
1. सुबह जल्दी बाहर जाने से बचें। गरम कपड़े पहनें। कान, नाक मुंह ढककर रखें।
2. गरम पानी का सेवन करें। ठंडी चीजें जैसे केला, अनार आदि खाने से बचें। गरम चीजें ही खाएं
3. बच्चों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। ठंडे पानी से न नहाएं। गरम कपड़ों से आंख, नाक, कान और सिर ढककर रखें। ठंडी चीजें न खाएं। अनावश्यक बाहर न घूमें।
4. अगर किसी तरह की दिक्कत आए तो डॉक्टर से सलाह लें। बिना मशविरा घरेलू उपचार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed