फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

‘दरिंदों के एनकाउंटर से डॉक्टर बिटिया को मिला न्याय’

Fri, 06 Dec 2019 07:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। हैदराबाद में डॉक्टर बिटिया से दरिंदगी के बाद जघन्य तरीके से हत्या करने वाले चारों दरिंदों के पुलिस एनकाउंटर से महिलाओं ने राहत की सांस ली। तेलंगाना पुलिस द्वारा एनकाउंटर में दरिंदों को मार गिराने की खबर जैसे ही आई तो सबने एक स्वर से यही कहा -चलो, पुलिस ने यह अच्छा काम किया, इसके लिए तेलंगाना पुलिस सम्मान के योग्य है। शुक्रवार सुबह खबर आने के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं, कुछ ने यह भी लिखा-ऐसे दरिंदों के साथ यही होना चाहिए। न कोर्ट, न कचहरी और न गवाही, तुरंत इंसाफ मिले।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस संबंध में शहर की प्रबुद्ध महिलाओं से बातचीत की तो उनका कहना था कि पुलिस के एनकाउंटर से उस डॉक्टर बेटी को न्याय मिला है, जो दरिंदों के अत्याचार की न जाने कितनी पीड़ा सहने के बाद ये दुनिया छोड़ गई। महिलाओं का कहना था कि असली खुशी तब मिलेगी जब देश में ऐसा न्यायिक और सामाजिक वातावरण बनें कि ऐसे प्रत्येक जघन्य अपराध को तय समय में सजा मिले, ताकि कभी किसी बेटी या बहन के साथ इस तरह की जघन्य घटनाएं घटित न हों। तभी जनता का भरोसा बढ़ेगा।
विज्ञापन

पुलिस का अच्छा कदम है। इससे बेटी को कम से कम न्याय मिल ही गया। कानून से केस लड़ने में तो बरसों लग जाते हैं। दरिंदगी करने वालों के साथ ऐसा ही सलूक किया जाना चाहिए। -मधु कुमार, एलायंस क्लब मधुबन
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद कांड के एनकांउटर मामले में पुलिस प्रशासन ने भाग रहे आरोपियों को मारकर सराहनीय कार्य किया है। अन्य राज्यों की पुलिस भी इस तरह तत्परता दिखाती तो शायद बेटियों के साथ घटनाएं न होती। -नीतू सिंह,
दरिंदों को एनकाउंटर में मार गिराना अपराधियों के लिए एक सबक है। निर्भया कांड के सात साल बीत चुके हैं फिर भी कातिल जिंदा हैं। ऐसे मामलों में सख्त कानून की जरूरत है। -मिथलेश शर्मा, सचिव, एलायंस क्लब
हैदराबाद पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब अपराधी किसी बहन-बेटी की आबरू के साथ खिलवाड़ करने से पहले सोचेंगे। खुशी है कि इससे डॉक्टर बिटिया को न्याय मिला। -डॉ. नीलिमा शर्मा
हैदराबाद में बेटी के साथ हुए अन्याय को जल्द ही न्याय मिल गया। इससे खुशी मिली है, लेकिन अब सरकार को सुरक्षा के सख्त इंतजाम करने चाहिए, ताकि फिर कोई ऐसी हरकत न हो। -रितु अग्रवाल, आईपीपी, इनरव्हील क्लब
हैवानों के साथ पुलिस ने अच्छा किया। पकड़े जाने के बाद भागकर फिर कानून का उल्लंघन करने जा रहे थे। पुलिस ने एनकाउंटर कर मार गिराया। अब अपराधी ऐसे अपराध करने से हिचकेंगे। -आरती अग्रवाल, पूर्व सचिव, इनरव्हील क्लब
हैदराबाद कांड के बाद पूरे देश में आरोपियों के प्रति खासा आक्रोश था। आरोपियों को पुलिस ने भागने पर ही एनकाउंटर किया है। इससे देश की हर बेटी को सुकून मिला है। -अनुराधा शर्मा

मुझे खुशी मिली है, लेकिन अब बेटी के साथ हुई घटना से सबक लेते देश में ऐसी सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक वातावरण बनाया जाए ताकि फिर किसी दूसरी बेटी के साथ ऐसी घटना न हो। -रचना आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed