{"_id":"5dd133748ebc3e5496154c69","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly38436956","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों के शीशे तोड़कर चोरी करते एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारों के शीशे तोड़कर चोरी करते एक को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। आवास विकास कॉलोनी में घरों के बाहर खड़ी कारों के शीशे तोड़कर म्यूजिक सिस्टम चोरी करने की कोशिश की गई। सुबह होने पर कॉलोनी वालों ने पुलिस की मदद से आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से चोरी के दो म्यूजिक सिस्टम बरामद हुए। कोतवाली पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी व्यापारी नेता विश्वजीत त्रिवेदी ने बताया कि कॉलोनी के अधिकांश लोगों की कार घर के बाहर खड़ी होती हैं। रोज की तरह शनिवार रात को कार खड़ी कर लोग सो गए थे। आधी रात के बाद एक चोर आया और कारों के शीशे तोड़कर म्यूजिक सिस्टम चोरी करने लगा। 10 से अधिक कारों के शीशे तोड़ लिए गए थे। वह चोरी करने की कोशिश कर रहा था कि जाग हो गई। रविवार सुबह करीब पांच बजे व्यापारी नेता घर के बाहर आए तो चोर को देख शोर मचा दिया। आसपास के लोग भी जमा हो गए। इस पर चोर भागने लगा। पब्लिक ने उसका पीछा शुरू किया, उधर, गश्ती पुलिस भी सामने से आ गई और भाग रहे चोर को दबोच लिया। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम श्यामतगंज बरेली के सूफीनगर निवासी शरीफ बताया है। उससे पूछताछ की जा रही है। कार मालिकों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।