{"_id":"5dcaf3f68ebc3e5b1c706bf4","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3838142111","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित पोस्ट शेयर करने पर तीन घंटे हिरासत में रहे नेता जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित पोस्ट शेयर करने पर तीन घंटे हिरासत में रहे नेता जी
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। अयोध्या मामले में आए सु्प्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर शासन-प्रशासन सोशल साइट्स पर विवादित पोस्ट न डालने की हिदायत के बावजूद अपना दल के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने फेसबुक पर आई विवादित पोस्ट को शेयर कर दिया। इस पर कुछ ही देर में बीसलपुर पुलिस ने उनको दबोच लिया और कोतवाली ले गई। पुलिस ने यहां उनसे तीन घंटे तक पूछताछ की। बाद में उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। हालांकि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए हैं। मामला पूरे दिन इलाके में चर्चा में रहा।
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट है। कहीं कोई विवाद न हो, इसके लिए सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ाई गई है। कोतवाली बीसलपुर के गांव चौसरा निवासी प्रमोद कुमार पटेल ने फेसबुक आईडी पर आए निर्णय से जुड़े विवादित मेसेज को शेयर कर दिया। इधर, पोस्ट वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसको लेकर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। कोतवाली पुलिस ने इसकी पड़ताल की और प्रमोद कुमार को हिरासत में ले लिया। सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक, कोतवाल मनीराम सिंह ने उनसे पोस्ट को लेकर पूछताछ की। साइबर सेल ने फेसबुक आईडी को खंगाला। करीब तीन घंटे तक चली पड़ताल के बाद मामले का निष्कर्ष निकल सका। भूलवश पोस्ट शेयर करने की बात सामने आने और गलती स्वीकारने पर अभी प्रमोद पटेल को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया है। हालांकि अभी मुश्किलें कम नहीं हुई है। सीओ ने कोतवाल बीसलपुर को निषेधाज्ञा के उल्लंघन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
मेरी फेसबुक आईडी पर यह पोस्ट आई थी। उसको पूरी तरह से समझे बिना अनजाने में शेयर हो गई। मैंने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया। जांच में यही बात निकली। इस पर मुझे छोड़ दिया गया है। - प्रमोद कुमार पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अपना दल
विज्ञापन
विवादित पोस्ट शेयर करने वाले युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। यह मामला सीधे तौर पर धारा 144 का उल्लंघन है। बीसलपुर कोतवाल को धारा 188 के तहत एफआईआर के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। - प्रवीण मलिक, सीओ बीसलपुर