{"_id":"5dcaaeee8ebc3e5b133a2ffb","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly383731711","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात धान खरीद केंद्र मिले बंद, दो केंद्रों पर नहीं मिली खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात धान खरीद केंद्र मिले बंद, दो केंद्रों पर नहीं मिली खरीद
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रशासन के निर्देश पर हुए निरीक्षण में अधिकारियों को सात धान क्रय केंद्र बंद मिले। दो क्रय केंद्रों पर धान खरीद शून्य मिली। एडीएम अतुल सिंह ने नौ केंद्र प्रभारियों को नोटिस देकर क्रय केंद्र बंद रहने का कारण पूछते हुए जवाब तलब किया है। इसके अलावा तीन खरीद एजेंसियों के प्रबंधकों को भी नोटिस देकर उनसे जवाब तलब किया किया गया है।
जिला प्रशासन के निर्देश पर चार नवंबर को अधिकारियों ने जिले के धान क्रय केेंद्रों का निरीक्षण किया था। इसमें यूपीएसएस बिठौराकलां, रमनगरा, बसंतपुर नौनेर, पीसीएफ मुडै़लाकलां, पीसीयू अभयपुर शाहगढ़, यूपीएसएस बंजारगंज और यूपीएसएस मझोला का क्रय केंद्र बंद पाया गया। इसके अलावा पीसीयू बढ़ेपुरा और पीसीयू बरातबोझ पर धान खरीद शून्य पाई गई। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी। धान खरीद में हीलाहवाली पर जिला खाद्य अधिकारी/ एडीएम अतुल सिंह ने नौ केंद्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं यूपीएसएस, पीसीयू और पीसीएफ के जिला प्रबंधकों का स्पष्टीकरण तलब किया है।
अभी मात्र 1.33 लाख मीट्रिक टन खरीद
एक अक्तूबर से 134 सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू की गई थी। एजेंसियों केे 3.08 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। डिप्टी आरएमओ डॉ. अविनाश कुमार झा ने बताया कि सेंटरों पर अब तक 1.33 लाख मीट्रिक टन धान खरीद हो चुकी है। यह खरीद 14,284 किसानों से की गई है।