फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

तेज गति ओवरटेक एक्सीडेंट की वजह : एआरटीओ

Wed, 16 Oct 2019 08:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पूरनपुर(पीलीभीत)। ओवर स्पीड दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण है। हाईवे के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी बाइक दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। अगर संकोच छोड़कर हेलमेट का प्रयोग करें और कार चालक सीट बेल्ट लगाए तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

एआरटीओ अमिताभ राय ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत तहसील सभागार में हुई गोष्ठी में कहा कि बाइक और कार चालक अपनी जान की परवाह नहीं कर रहे हैं। नया कानून आने के बाद भी हेलमेट पहनने में संकोच कर रहे हैं। बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। उन्होंने कहा कि चालान से डरने की जरूरत नहीं है। अगर बाइक चालक हेलमेट पहने हैं तो उनको पुलिस नहीं रोकेगी। ऐसे मुख्यमंत्री के निर्देश है। किसी इलाके में अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं तो उसकी वजह ओवर स्पीड और वाहनों को तेजी से ओवरटेक करना है। चेकिंग के दौरान आरसी, डीएल अगर नहीं रख सकते तो उनको मोबाइल एप पर डाउन लोड कर लें। यात्रीकर अधिकारी राकेश मोहन सिंह ने कहा कि भारत में दुर्घटनाएं विश्व की दस प्रतिशत हैं। जबकि वाहन विश्व से एक प्रतिशत ही है। जीवन कैसे सुरक्षित करें। इसका मंथन कर यात्रा पर निकलने की जरूरत है। गोष्ठी में व्यापारी, वकील, समेत प्रतिष्ठित नागरिक मौजूद थे। उधर, लक्ष्य डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह में एआरटीओ ने विद्यार्थियों को सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। छात्रों को परिवहन एप के अलावा हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाने पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed