फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

डीएम के गनर क़ो जेल भेजने के विरोध में उतरी युवा गुर्जर महासभा

Wed, 18 Sep 2019 06:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
भाजपा के बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत के भांजे ऋषभ को अगवा कर उस पर जानेलवा हमला और लूटपाट करने के आरोप में जेल भेजे गए डीएम के गनर मोहित गुर्जर के समर्थन में अब अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा आ गई है। कई जिलों से आए महासभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसपी, एडीएम और एएसपी से मुलाकात की। इन लोगों ने गनर पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट को गलत बताया। साथ ही गनर को मारपीट कर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए विधायक बरखेड़ा और उनके समर्थकों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। एसपी ने जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वसुंधरा कॉलोनी निवासी ऋषभ के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने डीएम के गनर मोहित, उसके साथी पुनीत गंगवार, सनी को जेल भेज दिया था। चौथे नामजद आरोपी एसडीएम के पेशकार अमित सक्सेना और अज्ञात में बताए गए आरोपियों पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। बीते दिनों समाजवादी पार्टी के कई नेता गनर के परिजन के साथ आए थे। वहीं बुधवार को अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश गुर्जर की अगुवाई में करीब 50 लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी मनोज कुमार सोनकर, एडीएम अतुल सिंह, एएसपी रोहित मिश्र से मुलाकात की। करीब आधा घंटे चली मुलाकात के दौरान एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें सिपाही पर लगाई गई रिपोर्ट को गलत बताया। आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक किशनलाल राजपूत और उनके समर्थकों ने गनर की पुलिस की मौजूदगी में पिटाई की। उसको बुरी तरह से अपमानित किया गया। इस पर विधायक और उनके समर्थकों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कहा कि कार्रवाई न होने पर सोमवार को मुजफ्फरनगर जिले में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा और वहीं से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। गनर पर दर्ज एफआईआर हटाकर उसको रिहा कराने की भी मांग की गई। गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि इस सिलसिले में वह मुख्यमंत्री के ओएसडी से भी शिकायत कर चुके हैं। अधिकारियों ने सभी को सुना और पूरी घटना को समझाया। भरोसा दिलाया कि पुलिस किसी तरह से दबाव में नहीं है। निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आश्वस्त होकर सभी वापस चले गए। बता दें कि विधायक किशनलाल राजपूत खुद पर लगाए जा रहे आरोपों को पहले ही निराधार बता चुके हैं। उनका कहना है कि गुंडई करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। जिस तरह के आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं, उनके कोई साक्ष्य नहीं है।
विज्ञापन

जेल गए सिपाही के समर्थन में गुर्जर महासभा के लोगों ने मुलाकात कर ज्ञापन दिया है। उनको यह बता दिया है कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से पड़ताल कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हर बिंदु पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed