फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

घटिया निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, तुड़वाया निर्माण

Wed, 18 Sep 2019 06:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
शासकीय धनराशि का दुरुपयोग को ठेकेदार और सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में मानक ताक पर रखकर घटिया सामग्री का प्रयोग कराया। पता चलने पर तीन दिन पूर्व ग्रामीणों ने हंगामा और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया तो अफसर हरकत में आ गए। बुधवार को घटिया सामग्री से तैयार नींव तुड़वा दी गई, लेकिन आरोपी सचिव और ठेकेदार को बचाने के लिए अफसर खेल कर गए। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
विज्ञापन

मामला ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत जिरौनिया के सैमर गौंटिया में निर्माणधीन आंगनबाड़ी केंद्र का है। करीब सात लाख की लागत से भवन का निर्माण होना है, लेकिन सचिव ने कमीशनखोरी के चक्कर में ठेकेदार से सांठगांठ कर मानकों को ताक पर रख दिया। भवन की नींव पीली ईंटों और घटिया सामग्री का प्रयोग कर बनवा दी। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का पता चलने पर ग्रामीणों ने सचिव, रोजगार सेवक और ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया। खास बात यह है कि सचिव ने घटिया सामग्री भूल से लगने की बात स्वीकार की। इधर, बुधवार को विभागीय अफसर हरकत में दिखे। आननफानन में पीली ईंटों और घटिया सामग्री का प्रयोग कर तैयार की गई नींव तुड़वा दी गई। अब सचिव और ठेकेदार पर कानूनी शिकंजा भी कसा जाएगा। डीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने पर नींव तुड़वा दी गई है। मामले की जांच हर स्तर पर की जा रही है। सचिव और ठेकेदार पर भी सख्ती कार्रवाई होगी। घटिया सामग्री पर खर्च हुई धनराशि की रिकवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed