{"_id":"5df61f968ebc3e879f4a8762","slug":"others-in-bisalpur-pilibhit-pilibhit-news-bly388108172","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का मिल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का मिल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। किसानों ने चीनी मिल से संबंधित मांगों को लेकर रविवार को क्रांतिकारी विचार मंच के बैनर तले मिल के केनयार्ड में चीनी मिल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
किसान बड़ी संख्या में रविवार को क्रांतिकारी विचार मंच के बैनर तले चीनी मिल के केनयार्ड में जमा हुए और चीनी मिल से संबंधित समस्याओं को लेकर मिल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। इनका आरोप था कि मिल प्रशासन की अनदेखी के चलते मिल के कारखाने में आए दिन तकनीकी खराबी आ जाती है। इससे मिल कई घंटे बंद रहती है। चीनी मिल प्रशासन ने केनयार्ड में किसानों को मानक के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराईं। मिल गेट के क्रय केंद्र पर किसानों को गन्ना तोलवाने के लिए कई दिन तक इंतजार करना पड़ता है। किसानों को पर्चियां सही समय पर नहीं मिल पाती हैं। केनयार्ड में स्वच्छ शौचालय और किसान भवन बंद पड़ा है। प्रदर्शन का नेतृत्व मंच के प्रांतीय संरक्षक देव स्वरूप पटेल ने किया। रामभरोसे, यशवंत पटेल, कमलेश पटेल, रामकुमार, सीताराम, जीसुख राम, हरद्वारी लाल, रामसरन, कुंभकरण, रामरतन, जगदीश प्रसाद, रामभजन, खिलाड़ी राम और प्रसादी लाल समेत काफी किसान शामिल थे।