फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Opposition to non-holding of open meeting of Gram Panchayat

Pilibhit News: ग्राम पंचायत की खुली बैठक न होने का विरोध

Wed, 18 Dec 2024 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 18 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Opposition to non-holding of open meeting of Gram Panchayat
बीसलपुर। गांव दियोकलिया में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय के पास हुई बैठक में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की खुली बैठक न बुलाए जाने पर नाराजगी जताई।कहा कि उनके गांव में पंचायत विभाग की ओर से कोई भी विकास कार्य अब तक नहीं कराया गया है। ग्राम पंचायत की बैठक केवल कागजों में हो जाती है।
विज्ञापन

कहा कि गांव चकबंदी के दायरे में आ गया है। चकबंदी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीणों को चकबंदी का लाभ देने के बदले सुविधा शुल्क मांगते हैं। इस पर कड़ा एतराज जताया गया। चकबंदी करवाने के लिए एक संचालन समिति गठित की गई है। इसके लिए प्रेम सागर पटेल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

गुड्डी देवी, रामलली, भगवान दास, कन्हैयालाल, धनेश्वरी देवी और रामसनेही आदि ग्रामीणों को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। बैठक में तय किया गया कि इसी समिति की देखरेख में चकबंदी कार्य होगा। बैठक की अध्यक्षता पंचायत विभाग की सहायक विकास अधिकारी कृष्णा देवी ने और संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार मौर्य ने किया। रोजगार सेवक अभिषेक मौर्य, रामचंद्र, भगवान दास, रामसनेही आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed