फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   OPD was for half a day, patients wandered for tests and treatment

Pilibhit News: आधे दिन की थी ओपीडी, जांच व इलाज के लिए भटके मरीज

Mon, 12 May 2025 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
OPD was for half a day, patients wandered for tests and treatment
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी महिलाओं की लाइन संवाद
पीलीभीत। बुद्ध पूर्णिमा अवकाश की जानकारी न होने से सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों को जांच और इलाज के लिए भटकना पड़ा। चिकित्सक आधे दिन की ओपीडी कर दोपहर 12 बजे चले गए। इससे पर्चा बनवाकर चिकित्सक कक्ष के बाहर लाइन मेें लगे अधिकांश मरीजों की जांच नहीं हो सकी। उन्हें दवा के लिए भी भटकना पड़ा।
विज्ञापन


तापमान के साथ ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को आधे दिन की ओपीडी में 600 मरीज पहुंचे। इनमें उल्टी-दस्त, चक्कर आना, ब्लड प्रेशर कम होना, बुखार आदि के मरीज अधिक रहे। सुबह से ही मरीजों की भीड़ पर्चा काउंटर और चिकित्सक कक्ष के बाहर नजर आने लगी।
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा अवकाश की वजह से चिकित्सक आधे दिन की ओपीडी कर चले गए। इस वजह से मरीजों को भटकना पड़ा। पर्चा, दवा और जांच की लाइन में धक्का-मुक्की का नजारा दिखा। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि अधिक गर्मी लिवर फंक्शन पर असर डालती है। इससे चक्कर, उल्टी, दस्त, संक्रमण जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में रोजाना ज्यादा से ज्यादा पानी का प्रयोग करें। मिर्च मसालों का सेवन न करें। तरल पदार्थ का सेवन करें। ब्लड प्रेशर के मरीज धूप में निकलने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश की नहीं थी जानकारी

आंख में कुछ दिक्कत है। इस वजह से जिला अस्पताल आना हुआ। जब तक नंबर आता ओपीडी बंद हो गई। मंगलवार को फिर आना होगा। - लालता प्रसाद, पिपरिया भजा



बेटी को तेज बुखार था। आज बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश की जानकारी नहीं थी। जब तक अस्पताल पहुंचा तो सभी चिकित्सक जा चुके थे। - भगवत शरण, अमरिया

जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी महिलाओं की लाइन संवाद

जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी महिलाओं की लाइन संवाद

जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी महिलाओं की लाइन संवाद

जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी महिलाओं की लाइन संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed