फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Only 774 out of 24,624 adolescent girls received the vaccine in three months.

Pilibhit News: तीन माह में 24,624 किशोरियों में से मात्र 774 को ही लगी वैक्सीन

Wed, 29 Jul 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 29 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Only 774 out of 24,624 adolescent girls received the vaccine in three months.
पीलीभीत। जिले में किशोरियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए शुरू किया गया सर्वाइकल वैक्सीन का टीकाकरण अभियान शुरू से ही सुस्त चाल के चलते पिछड़ गया। निगरानी में लापरवाही, विभागीय खानापूरी के चलते जिले में 15 जून की रिपोर्ट के आधार पर सिर्फ तीन प्रतिशत ही वैक्सीन स्कूली छात्राओं को लगाई जा चुकी हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि जिस महंगी वैक्सीन की उपलब्धता शुरू करने में स्वास्थ्य विभाग को महीनों बीत गए, उसकी उपलब्धता होने के बाद भी टीकाकरण में विभाग पीछे क्यों रह गया।
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों को भविष्य में बचाया जा सके, इसके लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान 24 मार्च से शुरू हुआ। 24 मार्च से 15 जून तक की लगभग तीन माह की रिपोर्ट में अब सर्वाइकल वैक्सीन की स्थिति जिले में बेहद ही खराब रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित 24,624 किशोरियों में से महज 774 को ही वैक्सीन लग पाई, जो कि कुल लक्ष्य का केवल 3.1 प्रतिशत ही है। जागरूकता की कमी के चलते प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद भी इसका क्रियान्वयन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

00
आरोग्य मेले में नहीं लगती वैक्सीन
मुख्यमंत्री जन आरोग्य में पहुंचने वाली किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए गए। लेकिन, यहां भी निगरानी न होने के चलते वैक्सीन नहीं लगाई गई। वहीं, एएनसी दिवस सहित आशा कार्यकर्ता, आरबीएसके टीम को भी वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन, धरातल पर कुछ असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
राज्यपाल के अभियान को नहीं मिली गति
जिले में दौरे पर आईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कलीनगर क्षेत्र के एक कार्यक्रम में जिले में सर्वाइकल वैक्सीन की शुरुआत की थी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से दस वैक्सीन किशोरियों को लगाए गए थे। इसके बाद जिले में सर्वाइकल वैक्सीन किशोरियों को लगाने में लंबा समय लगा। लेकिन, रिपोर्ट के अनुसार अभियान को पलीता लगता नजर आ रहा है।

00
वर्जन
सर्वाइकल वैक्सीन के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर अभियान चलाया जा रहा है। अभिभावकों को उनकी बेटियों को सर्वाइकल वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। - सीबी पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed