फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Only 25 thousand farmers were forgiven in the division

मंडल में सिर्फ 25 हजार किसानों का माफ हुआ एक लाख

Thu, 14 Sep 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Thu, 14 Sep 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Only 25 thousand farmers were forgiven in the division
फसल - फोटो : अमर उजाला
-कुल 73883 किसानों को ही मिला ऋणमोचन योजना का लाभ 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने ऋण मोचना योजना के माध्यम से किसानों का एक लाख रुपये तक का ऋण माफ किया है। इसके तहत प्रथम चरण में मंडल के चारों जनपदों कुल 73883 हजार किसानों को लाभ मिला है लेकिन इसमें अधिकांश किसान ऐसे हैं, जिनकी नाममात्र की धनराशि ही माफ हुई है। एक लाख रुपये माफ होने वाले किसानों की संख्या मात्र 24730 हजार ही हैं। इसमें सर्वाधिक 7878 किसान बदायूं जनपद और सबसे कम 4375 किसान पीलीभीत जनपद के हैं। 

किसानों का ऋण माफ करने के लिए सरकार ने 31 मार्च 2016 को डेट लाइन माना था। इस तिथि को जितना ऋण बैंक में था यदि इसमें से कुछ धनराशि अथवा पूरी धनराशि कुछ समय बाद जमा कर दी गई है तो शेष धनराशि ही माफ की गई है। सरकार की इस नीति केे चलते कई ऐसे किसान हैं, जिनकी एक रुपये से भी कम धनराशि माफ हुई है। आंकड़ों की बात करें तो एक पैसे से 100 रुपये तक 280 किसान हैं। वहीं 28021 किसान ऐसे हैं जिनका 25 हजार से लेकर 99 हजार रुपये तक का ऋण माफ हुआ है। इसमें पीलीभीत के 7798, शाहजहांपुर के  11693, बरेली के 14643 और बदायूं के 13884 किसान शामिल हैं।  
विज्ञापन


माफ धनराशि        पीलीभीत   शाहजहांपुर बरेली  बदायूं 
एक पैसे  से 100 रुपये-    63      93        56    68     
101 रु. से 500-         48      69        39    80 
501 से 1000-        36      44        38    66 
1001 से 5000-    114      126        101    150 
5001 से 10000-   123      137        157   146 
10001 से 25000-    1018      1042    1664    1518 
25001 से 50000-    3134      3853    5951    5333 
50001 से 75000-    2747      4601    5465    5032 
75001 से 99999-    1917      3239    3227    3522 
100000 रुपये-    4375      6864    5613    7878 
कुल संख्या-        13575      13204   22311 23793
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed