{"_id":"65f9bb84f86a814cbd086408","slug":"only-110-cards-made-in-a-fortnight-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113635-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक पखवाड़े में बने मात्र 110 कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक पखवाड़े में बने मात्र 110 कार्ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। प्रचार-प्रसार न होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत और सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों- कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड काफी धीमी गति से बन रहे हैं। एक पखवाड़े में केवल 110 कार्ड ही बन पाए हैं।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच मार्च से नगर एवं ब्लॉक के कार्यरत और सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हुए थे। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से इस कार्यक्रम का अपेक्षित प्रचार-प्रसार नहीं कराया गया। यही वजह है कि पांच मार्च से अब तक सिर्फ 110 लोगों के कार्ड बन पाए हैं।
संबंधित पटल पर रोजाना गिने-चुने लोग ही कार्ड बनवाने आते हैं। कर्मचारी सुशील कुमार सुबह 10 बजे आ जाते हैं और पूरे समय मौजूद रहते हैं। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि होली की वजह से कम लोग कार्ड बनवाने आ रहे हैं। व्यापक प्रचार-प्रसार करवा दिया गया है।