{"_id":"68b040d89b0b6fa2080e6cfd","slug":"one-year-old-child-died-and-couple-injured-due-to-bike-collided-with-truck-in-pilibhit-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, एक साल के बेटे की मौत, माता-पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, एक साल के बेटे की मौत, माता-पिता घायल
Thu, 28 Aug 2025 05:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 28 Aug 2025 05:21 PM IST
सार
पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र में वृद्धाश्रम के समीप पूरनपुर मार्ग पर बुधवार रात हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। उनके मासूम बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। उनके एक साल के बेटे की मौत हो गई। सूचना पर सुनगढ़ी थाना पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
हादसा बुधवार रात सुनगढ़ी क्षेत्र के पूरनपुर मार्ग पर वृद्धा आश्रम के निकट हुआ। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम मुडलिया रामकिशन निवासी गौरव मिश्रा पुत्र रमाकांत मिश्रा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 27 अगस्त की रात लगभग आठ बजे वह अपनी पत्नी नीलम मिश्रा और एक वर्षीय पुत्र प्रांजल को लेकर बाइक से पीलीभीत शहर स्थित अपने दूसरे मकान पर जा रहा था।
विज्ञापन
बरेली के निजी अस्पताल में हुई मौत
पूरनपुर मार्ग पर वृद्धा आश्रम के समीप पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गौरव, उनकी पत्नी और पुत्र गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मासूम प्रांजल की हालत गंभीर देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया। बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन शव को पीलीभीत लाए और सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गौरव की तहरीर पर ट्रक नंबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।