फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One named in case of assault during Palki Yatra

Pilibhit News: पालकी यात्रा में मारपीट करने के मामले में एक नामजद

Wed, 26 Jun 2024 04:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
One named in case of assault during Palki Yatra
पीलीभीत। शहर की ठेका चौकी क्षेत्र में सोमवार शाम साईंधाम पालकी यात्रा में शामिल युवकों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने ज्वाला देवी मंदिर क्षेत्र के एक युवक को नामजद करते हुए पांच-छह अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शारदा कॉलोनी साईंधाम मंदिर निवासी मीना देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मोहल्ले में स्थित साईंधाम मंदिर से सोमवार को पालकी यात्रा निकाली गई थी। पालकी यात्रा में उनका पुत्र गौतम व मोहल्ले का ही चंद्रशेखर अन्य लोगों के साथ शामिल हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि चिह्नित मार्गों से होकर पालकी यात्रा जब लौट रही थी तब मां ज्वाला देवी मंदिर के निकट पहुंचने पर इस क्षेत्र के ही रहने वाला अभय सक्सेना अपने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा और यात्रा में शामिल लोगों से अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पुत्र व अन्य लोगों ने जब विरोध किया तो आरोपी युवक झगड़े पर आमादा हो गया। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र को पीटना शुरू कर दिया। जिससे पुत्र के गंभीर चोटें आईं। शोर शराबे पर काफी लोग मौके पर आ गए। इसपर आरोपी युवक मौके से भाग गए। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में एक नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed