फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the instructions of Prime Finance and Accounting Officers will check against

पीएम के निर्देश पर वित्त एवं लेखा अफसरों के खिलाफ जांच होगी

Fri, 16 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 16 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
On the instructions of Prime Finance and Accounting Officers will check against
रिपोर्ट - फोटो : getty images

विज्ञापन
सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) ने बेसिक शिक्षा सचिव को दिए जांच के आदेश
शिक्षकों को अनियमित वेतन देने और वेतन से काटे गए फंड का मामला

बेसिक शिक्षकों को अनियमित वेतन मिलने और चार सालों से वेतन से काटे गए फंड के मामले में प्रधानमंत्री के निर्देश पर सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को जांच के आदेश दिए हैं। जांच प्राथमिक शिक्षक संघ की शिकायत पर शुरू हुई है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दयाशंकर, मंत्री उमेश गंगवार और कोषाध्यक्ष पवन कुमार सिन्हा ने आठ अगस्त को प्रधानमंत्री तथा वित्तमंत्री अरुण जेटली को पत्र भेजकर शासन के आदेश के बाद भी शिक्षकों को समय से वेतन न मिलने आदि की शिकायत की थी। पत्र में कहा गया था कि वेतन पाने के लिए शिक्षकों को धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। रिटायर शिक्षकों को फंड के चेक नहीं दिए जा रहे हैं। उन्हें फंड के खातों में धनराशि न होने की बात कहकर टरकाया जा रहा है। चार सालों से शिक्षकों के वेतन से काटी गई फंड की रकम की लेखा पर्ची नहीं दी गई है। शिक्षकों को उनकी जरूरत के हिसाब से फंड लोन नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में प्रधानमंत्री ने प्रदेश शासन को वित्त एवं लेखा तथा कोषागार के अफसरों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस पर सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रमुख सचिव वित्त और प्रमुख सचिव बेसिक को जांच के आदेश दिए हैं। शिक्षक नेताओं ने बताया कि सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) ने उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed