फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the displeasure of the MLA, the municipality stopped the campaign to remove the occupation

विधायक की नाराजगी पर पालिका ने रोका अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sun, 15 May 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
On the displeasure of the MLA, the municipality stopped the campaign to remove the occupation
बीसलपुर। विधायक से शिकायत हो जाने के कारण पालिका प्रशासन ने शनिवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया। इससे अतिक्रमणकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने 11 मई से नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर रखा है। तीन दिन में पालिका की टीम ने नगर के कई इलाकों से अस्थाई अतिक्रमण हटवा भी दिया है। पालिका की टीम शनिवार को चौथे दिन अभियान शुरू करने वाली ही थी कि तब तक नगर के काफी लोगों ने भाजपा विधायक विवेक वर्मा से शिकायत कर दी। इन लोगों ने विधायक को बताया कि पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकानदारों का उत्पीड़न कर रही है। दुकानदारों का नुकसान कर रही है। दुकानदारों का काफी सामान पालिका की टीम अवैध रूप से जब्त कर लेती है। विरोध करने पर पालिका कर्मी दुकानदारों से अभद्र व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना था कि अभियान मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलना चाहिए, लेकिन अधिशासी अधिकारी भी अभियान के दौरान मौजूद नहीं रहती हैं। विधायक ने दुकानदारों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अभियान प्रभारी वीरेंद्र विक्रम सिंह से इस संबंध में फोन पर सवाल-जवाब किए। अभियान प्रभारी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को नगरपालिका की ईओ वंदना शर्मा के आने पर उन्हें मामले की जानकारी दी जाएगी। उसके बाद अभियान चलाने अथवा न चलाने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चले अभियान
विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही अभियान चलाया जाना चाहिए। विधायक ने पालिका की टीम द्वारा अभियान चलाने के नाम पर दुकानदारों का उत्पीड़न करने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed