फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   old man who came to send off daughtes died of heart attack

बेटियों की विदा कराने आए सीतापुर के वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत

Tue, 07 Dec 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
old man who came to send off daughtes died of heart attack
बीसलपुर। बेटियों की विदा कराने आए सीतापुर के वृद्ध की शनिवार की शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटियां रोती बिलखती अपने पिता का शव लेकर मायके रवाना हो गईं।
विज्ञापन

सीतापुर की दो सगी बहनों का विवाह तहसील क्षेत्र के गांव मैनी में हुआ है। लड़कियों के पिता शनिवार को गांव मैनी से अपनी दोनों पुत्रियों की विदा कराकर कार से बीसलपुर होते हुए सीतापुर जा रहे थे। नगर में घुसते ही उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। लड़कियों ने अपने पिता को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद हालत गंभीर बताते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया। लड़कियां अपने पिता को लेकर बरेली रवाना हो गईं लेकिन चीनी मिल चौराहे के पास वृद्ध ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही गांव मैनी में रहने वाले लड़कियों के परिजन भी आ गए थे। उसके बाद दोनों बहनें रोती बिलखती अपने पिता का शव लेकर अपने मायके रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed