{"_id":"6405840175c5290f070dbf3a","slug":"old-man-dead-body-found-hanging-outside-closed-shop-in-pilibhit-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बंद दुकान के बाहर फंदे से लटका मिला तहसील के रिटायर्ड कर्मचारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बंद दुकान के बाहर फंदे से लटका मिला तहसील के रिटायर्ड कर्मचारी का शव
Mon, 06 Mar 2023 11:41 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Mar 2023 11:41 AM IST
सार
तहसील के रिटायर्ड कर्मचारी ने बंद दुकान के बाहर टिनशेड के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। सोमवार की सुबह लोग टहलने निकले तो नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के मंगल बाजार इलाके में सोमवार सुबह फोटो स्टेट की बंद दुकान के बाहर तहसील के रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। सुबह लोग जब टहलने निकले तो शव पर नजर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड कर्मचारी ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव बिलहरी निवासी दरबारी लाल मिश्रा (65) सदर तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद से रिटायर हुए थे। पिछले कई वर्षों से शहर के खकरा मोहल्ले में किराये के मकान पर रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक रविवार शाम को दरबारी लाल घर से निकले थे, फोन भी घर छोड़ दिया था। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन