Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officials could not take a decision, the tiger remained caged even on the fourth day

Pilibhit News: अधिकारी नहीं कर पाए निर्णय, चौथे दिन भी पिंजरे में कैद रहा बाघ

Fri, 27 Sep 2024 07:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
Officials could not take a decision, the tiger remained caged even on the fourth day
पीलीभीत। माला रेंज के जंगल से बेहोश कर पकड़ा गया नर बाघ चौथे दिन भी पिंजरे की कैद में रहा। अफसरों का कहना है कि उसको छोड़ने को लेकर निर्णय नहीं हो सका है। वहीं परीक्षण में बाघ के बहरा होने की आशंका जताई जा रही है। पशु चिकित्सक उसकी निगरानी में जुटे हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के जंगल में सोमवार सुबह वन विभाग की टीम ने बाघ को बेहोश कर पकड़ा था। इस बाघ ने कलीनगर तहसील क्षेत्र के छह गांवों की सीमा में कई ग्रामीणों को हमला कर घायल किया था। बांसखेड़ा निवासी केदारीलाल की मौत के बाद विभाग ने बाघ को पकड़ने की अनुमति ली थी। करीब 13 दिन के प्रयास के बाद विभागीय टीम ने सोमवार को बाघ को पकड़ने में सफलता पाई थी।
विज्ञापन

इसके बाद से रेस्क्यू वाहन में रखे पिंजरे में बाघ को रखकर निगरानी की जा रही थी। बाघ के खूंखार होने के चलते उसको पीटीआर से बाहर भेजने की उम्मीद जताई जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह बाघ को बाहर भेजने की चर्चा भी रही, लेकिन अफसरों ने इससे इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं परीक्षण के बाद बाघ के बहरा होने की बात कही जा रही है। जानकारी पर विभागीय पशु चिकित्सक इस विषय पर भी जांच पड़ताल में जुट गए हैं। फिलहाल मुख्यालय पर पत्राचार के बावजूद चौथे दिन भी बाघ को छोड़ने के लिए निर्णय न होने से वह पिंजरे की कैद में ही रहा। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बाघ को छोड़ने के लिए निर्णय नहीं हो सका है। मुख्यालय पर बाघ की निगरानी में टीमें जुटी हुई हैं। उसके बहरे होने को लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed