{"_id":"66bd0b514637c322420c2618","slug":"offices-are-decorated-with-colourful-lights-intersections-and-shahid-park-are-decorated-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-121004-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कार्यालयों पर रंग-बिरंगी झालरें, सज गए चौराहे और शहीद पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कार्यालयों पर रंग-बिरंगी झालरें, सज गए चौराहे और शहीद पार्क
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के छतरी चौंराहे पर की गई सजावट।संवाद
पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद स्मारकों, पार्कों और चौराहों के साथ ही सरकारी दफ्तरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। बृहस्पतिवार को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारी देर रात तक तैयारियों में जुटे रहे।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर बीते तीन दिनों से प्रशासन की तैयारी चल रही थी। इधर 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैलियों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के दमोदार दास पार्क, राम स्वरूप पार्क के अलावा नौगवा चौराहा, टाइगर तिराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा,यशवंतरी देवी चौराहा, नकटादाना चौराहा को सजाया गया। इसके साथ-साथ कलक्ट्रेट के अलावा सभी सरकारी कार्यालय और तहसील रंग-बिरंगी झालरों से सजाई गईं हैं।
बृहस्पतिवार को समूचे जिले में आजादी का जश्न मनाया जाएगा। पुलिस लाइन में कार्यक्रम होगा तो शहर में क्रास कंट्री रेस आयोजित की जाएगा। सुबह आठ बजे सभी सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयों के अलावा गोमती उद्गम स्थल के सभी 16 घाटों पर भी ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे ड्रमंड कॉलेज में डीएम संजय कुमार सिंह पौधरोपण करेंगे तो सुबह 9:30 बजे दामोदार दास पार्क में सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके अलावा सुबह दस बजे रामस्वरूप पार्क में एडीएम वित्त ऋतु पूनिया ध्वजारोहण करेंगी। सुबह 11:30 बजे जिला कारागार में बंदियों को डीएम और एसपी फल वितरित करेंगे। इसके अलावा भी विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।