फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officers saw the condition of cleanliness in the city

Pilibhit News: अफसरों ने देखा शहर में सफाई का हाल

Wed, 07 Aug 2024 04:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Officers saw the condition of cleanliness in the city
शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह।स्रोत:सूचना विभाग
पीलीभीत। डीएम और एडीएम ने नगरपालिका क्षेत्र का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का हाल देखा। यह भी देखा कि पिछले हफ्ते किए गए निरीक्षण के बाद स्थिति में कितना सुधार हुआ।
विज्ञापन


पर्याप्त संसाधन होने के बाद भी शहर में सफाई व्यवस्था सुधर नहीं पा रही हैं। कहीं डलावघर के बाहर दोपहर तक कूड़ा पड़ा रहता तो कहीं नालियों में गंदगी रहती है। सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर पिछले सप्ताह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने शहर का भ्रमण कर कई मोहल्लों में सफाई की स्थिति का जायजा लिया था।
विज्ञापन

इसमें लापरवाही मिलने पर सफाई निरीक्षक का वेतन रोका तो ईओ का स्पष्टीकरण तलब किया गया था। इस कार्रवाई का क्या असर रहा, इसको देखने के लिए मंगलवार की सुबह डीएम संजय कुमार सिंह और एडीएम ऋतु पूनिया निकले। अफसरों ने पूरे शहर में सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया ने बताया कि पहले से स्थिति में सुधार हुआ है। नालों की जेसीबी से सफाई कराई जा रही थी।
--
कई स्थानों पर मिली गंदगी, सफाई के निर्देश
जिलाधिकारी को सुबह निरीक्षण के दौरान नगर क्षेत्र के खकरा, बेनीचैधरी, गैस चौराहा होते हुए मेन बाजार, छतरी चौराहा के आसपास, थानसिंह, गुलशन पुलिया वार्ड नम्बर-2 एवं नगर पंचायत पकड़िया नौगवां के छत्रपति शिवाजी काॅलोनी में गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।

--
पूरनपुर में एसडीएम को निरीक्षण में जगह-जगह मिले कूड़े के ढेर

पूरनपुर। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को निरीक्षण के दौरान कोतवाली मार्ग पर एक बरातघर के पास सड़क किनारे कूड़े के ढेर मिले।
एसडीएम ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सफाई तो होती मिली, लेकिन जगह-जगह कूड़े के ढेर भी लगे थे।
एसडीएम ने बताया कि उन्होंने कूड़ा डंपिंग सेंटर में कूड़े के एकत्र ढेरों से प्रदूषण न फैले इसका इंतजाम करने के लिए ईओ से कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed