{"_id":"699376571d401a93520100a9","slug":"o-girl-from-the-village-you-will-have-to-cover-your-face-you-will-have-to-wear-a-long-veil-the-audience-danced-to-the-song-pilibhit-news-c-4-1-bly1039-828094-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रे गांव से गोरी यो मुंह ढकना पड़ेगा, लांबा–लांबा घूंघट करना पड़ेगा... गीत पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रे गांव से गोरी यो मुंह ढकना पड़ेगा, लांबा–लांबा घूंघट करना पड़ेगा... गीत पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
अमर उजाला के म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर कोमल चौधरी ने बांधा समां
पीलीभीत। अमर उजाला म्यूजिकल नाइट में सोमवार शाम हरियाणवी सिंगर कोमल चौधरी ने सुरों का जादू बिखेरा। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर हौसला अफजाई की।
शहर की अशोक काॅलोनी के मैदान में आयोजित म्यूजिकल नाइट का शुभारंभ मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने दीप जलाकर किया। नगर पालिका परिषद पीलीभीत की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल भी मौजूद रहीं। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पीलीभीत में इस तरह के आयोजन के लिए अमर उजाला को बहुत बहुत बधाई है। पीलीभीत लगातार विकास कर रहा है। आपको जल्द ही एक बेहतर, विकसित और स्वच्छ पीलीभीत देखने को मिलेगा। इसके बाद हरियाणवी सिंगर कोमल चौधरी स्टेज पर पहुंची और मेरी खातिर गोली चले एनसीआर में.. गीत सुनाया तो दर्शक झूम उठे। रे गांव से गोरी यो मुंह ढकना पड़ेगा, लांबा लांबा घूंघट करना पड़ेगा। गीत सुनते ही तालियों और सीटी की आवाजें भी गूंजने लगीं। इसके बाद उन्होंने ''तीन–चार बटन शर्ट के, हो जरा सी बदमाशी में'' गीत सुनाया।
म्यूजिकल नाइट में मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कार्यक्रम आयोजन के लिए अमर उजाला को बधाई देते हुए कहा कि सेवा के कई सारे माध्यम है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षेत्र में अपना कार्य है। पीलीभीत में औद्योगिक क्रांति का आगाज हो गया है। जिले के युवा रोजगार से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पीलीभीत में मेडिकल कॉलेज है। लोगों को आवास योजना का लाभ मिला। जाम से निजात के लिए फ्लाईओवर का निर्माण भी चल रहा है। माधोटांडा मार्ग के फ्लाईओवर के निर्माण की स्वीकृति मिलने वाली है। रोडवेज बस अड्डे के लिए कचहरी के पास जमीन आवंटित कराई है। जल्द ही शहर को आधुनिक बस अड्डा मिलेगा।
विज्ञापन
यह रहे सहयोगी
कार्यक्रम के मुख्य सहयोगियों में रश्मि सिंह फिलिंग स्टेशन से रश्मि सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पीलीभीत डॉ. आस्था अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष बीसलपुर शशि अमन जायसवाल, केजीएन ब्रिक फील्ड के नफीस अंसारी, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, जेएमबी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अंचल गुप्ता, होटल सॉलिटेयर के डॉ. पीयूष अग्रवाल, एलएच शुगर फैक्टरी प्राइवेट लिमिटेड के केबी शर्मा, यूरो किड्स प्री स्कूल की गुंजन शर्मा व अशोक शर्मा, बांसुरी इंडस्ट्री मझोला के राकेश अरोरा, राजकुमार राजू, सुमन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के सौरभ सक्सेना, स्प्रिंगडेल कॉलेज के डॉ. हेमंत जगोता, विनोद कुमार भारती, दिव्य ईएनटी हॉस्पिटल के डॉ. एसके मित्रा, नगर पंचायत बरखेड़ा चेयरमैन श्यामबिहारी भोजवाल व एसडीएम नागेंद्र पांडेय, नगर पंचायत कलीनगर अध्यक्ष माया राज भारती और ईओ एजाज अहमद, गायत्री हॉस्पिटल की डॉ. निर्मला गंगवार, कमल इंटरप्राइजेज के अफरोज जिलानी के अलावा आउटडोर पार्टनर मानसी एडवरटाइजर बबलू सक्सेना मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीक्षा भसीन ने किया। संवाद