फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Number of patients in OPD crossed 1200 due to heat

Pilibhit News: गर्मी की मार से ओपीडी में मरीजों की संख्या 1200 के पार पहुंची

Wed, 14 Jun 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Number of patients in OPD crossed 1200 due to heat
जिला अस्पताल के आयुष बिंग के पास खराब पड़ा वाटर एटीएम। संवाद
- बढ़े तापमान ने बढ़ाई परेशानी, जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़े मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। भीषण गर्मी के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या मंगलवार को 1200 के पार पहुंच गई। अधिकतर मरीज डायरिया और हीट स्ट्रोक (लू) पीड़ित थे। इतनी संख्या में मरीजों के कारण जिला अस्पताल में खड़े होने तक की जगह नहीं बची। फिर भी सभी मरीजों को जैसे-तैसे दवाएं व परामर्श दिया गया।
बढ़ते तापमान ने लोगों की सेहत पर सीधा प्रभाव डाला है। जिला अस्पताल में मंगलवार को पहुुंचने वाले 12 सौ से अधिक मरीजों में 80 फीसदी डायरिया और लू से पीड़ित रहे। मेडिकल कॉलेज के नोडल प्राचार्य ने बताया कि आंकड़ा इतना बढ़ जाएगा, उम्मीद नहीं थी। वैसे संख्या 1000, 1100 के ईद-गिर्द रहती है लेकिन अचानक से मौसम ने करवट ली तो मरीज बढ़ गए।
विज्ञापन

चिकित्सकों के कक्ष से लेकर दवा वितरण काउंटर तक लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं ओपीडी चेंबर में तो लोगों के खड़े होने के लिए जगह भी कम पड़ गई। बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्टाफ को निर्देशित किया गया कि कोई भी मरीज बिना दवा या परामर्श के न लौटे, इसके लिए कोई भी कर्मचारी फोन पर बातचीत आदि न करे और पहले समय के अंदर मरीजों को देखा जाए। इसका नतीजा यह हुआ कि दो बजे के बाद भी ओपीडी कमरों में चिकित्सक बैठे, मरीजों को देखा, दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सावधानी बरतें, स्वस्थ रहें
अब तक जिला अस्पताल में 1000, 1100 मरीज आते थे लेकिन अचानक संख्या बढ़ गई। ऐसे में अभी तो हालत कुछ हद तक काबू में है। यदि ऐसे ही संख्या बढ़ी तो मरीजों को परेशानी हो सकती है क्योंकि चिकित्सक भी कम ही हैं। ऐसे में लोग धूप से बचाव, खान-पान को बेहतर करें, तरल पदार्थों का सेवन करें और स्वस्थ रहें।

- डॉ संजीव सक्सेना, प्राचार्य स्वशासी मेडिकल कॉलेज

जिला अस्पताल के आयुष बिंग के पास खराब पड़ा वाटर एटीएम। संवाद

जिला अस्पताल के आयुष बिंग के पास खराब पड़ा वाटर एटीएम। संवाद

जिला अस्पताल के आयुष बिंग के पास खराब पड़ा वाटर एटीएम। संवाद

जिला अस्पताल के आयुष बिंग के पास खराब पड़ा वाटर एटीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed