फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Number of AC buses reduced, passengers upset

Pilibhit News: एसी बसों की संख्या घटी, यात्री परेशान

Sat, 29 Mar 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 29 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Number of AC buses reduced, passengers upset
पीलीभीत। पीलीभीत डिपो से संचालित नौ वातानुकूलित बसों में छह का अनुबंध समाप्त हो गया है। अब सिर्फ तीन वातानुकूलित बसों का संचालन ही डिपो से हो रहा है। गर्मी के मौसम में वातानुकूलित बसों की संख्या कम हो जाने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय रोडवेज डिपो से 112 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें नौ वातानुकूलित बसें भी शामिल हैं। इन बसों में छह का अनुबंध समाप्त हो गया है। पूर्व में संचालित नौ बसों का संचालन दिल्ली के अलावा कानपुर, आगरा, लखनऊ आदि अन्य मार्गाें पर जरूरत के हिसाब से संचालन होता था।
विज्ञापन

बसों की संख्या महज तीन रह जाने से अब इनका संचालन सिर्फ दिल्ली मार्ग पर ही हो रहा है। ऐसे में यहां से कानपुर और आगरा आदि शहरों के लिए जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे दूरी वाले मार्ग पर वातानुकूलित बसों का संचालन न होने से लोग निजी बसों से विभिन्न शहरों को जा रहे है। इन बसों में उनसे मनमाना किराया भी वसूला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed