{"_id":"65d5f27c54ef1589e303d792","slug":"nss-camp-concludes-with-cultural-programs-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-112378-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर का समापन
विज्ञापन
गन्ना कृषक महाविद्यालय कें एनएसएस कैंप के समापन पर मौजूद छात्राएं व स्टॉफ । स्रोत - महाविद्यालय
विद्यार्थियों ने नाटक और गीतों से किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई की ओर से गांव रंपुरा में चल रहे सात दिवसीय शिविर का बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। एनएसएस छात्राें ने नाटक और गीतों से जागरूक किया।
गांव के देवीस्थान मंदिर परिसर में हुए समापन समारोह में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने कहा कि देश व समाज सेवा के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। आयुर्वेदिक अस्पताल की चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता सैनी ने स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। छात्रा तृप्ति मिश्रा, मंजू, शीतल ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की।
पूजा कुशवाहा व शिलाक्षी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। फिरदौस बी ने गीत और शायरी सुनाई। निशा ने नृत्य प्रस्तुत किया। लक्ष्मी, सोनाक्षी ने भजन सुनाया। खुशबू, प्रतिभा पांडेय ने भी भजन सुनाया। लक्ष्मी गुप्ता, पूजा कुशवाह, रितु त्रिवेदी, उपासना, प्रियंका आदि ने विभिन्न सांंस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने नाटक के जरिए दहेज प्रथा के नुकसान बताए। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने छात्रों और आमजन को जरूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पिंदर सिंह ने किया। शाहिद खान ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. अर्निका दीक्षित, डॉ. सौरभ सक्सेना, शोभना कुमारी, डॉ. विनोद कुमार, अंकित गुप्ता, आशीष कंचन, अवनीश आदि मौजूद रहे।