{"_id":"58763b604f1c1b922bba844d","slug":"now-you-can-learn-online-status-of-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन जान सकेंगे बूथों की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन जान सकेंगे बूथों की स्थिति
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के किस बूथ पर कितने मतदाता, कितने अधिकारी हैं उसका थाना चौकी, ब्लाक, विधानसभा क्षेत्र सहित सूचनाएं अब ऑनलाइन देखी जा सकेंगी। इसके लिए एसडीएम के माध्यम से सूचनाएं प्राप्त कर कंप्यूटर में फीडिंग कराई जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए सूचनाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसमें सबसे प्रमुख बूथों की स्थिति है। आयोग के निर्देश पर बूथ की विस्तृत जानकारी जिसमें बूथ नंबर, गांव, ब्लाक, तहसील, विधानसभा क्षेत्र, थाना चौकी, उसकी लोकेशन (स्कूल/पंचायत घर आदि), मतदाताओं की संख्या, उसपर लगे सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के नाम नंबर आदि शामिल हैं एसडीएम के माध्यम से एकत्र कराई जा रही है। सभी तहसीलों से प्राप्त इन सूचनाओं को कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है। इसका काम 18 जनवरी तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया। बूथों की जानकारी ऑनलाइन हो जाने से प्रत्याशियों को सुविधा होगी वहीं चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारियों को भी स्थिति का आंकलन करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन