फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now the accused from the district hospital tried to flee

अब जिला अस्पताल से आरोपी ने की भागने की कोशिश

Sat, 03 Jun 2017 06:56 PM IST
पीलीभीत ब्यूरो
पीलीभीत ब्यूरो Updated Sat, 03 Jun 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
एक दिन पहले बीसलपुर में अगवा किशोरी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की थी। जिसको एक घंटे बाद पुलिस ने बरामद कर खुद की लापरवाही को छिपा लिया था। इसके ठीक 24 घंटे बाद एक बार फिर पुलिस की लापरवाही उजागर हो गई। शराब के साथ पकड़े गए एक आरोपी ने जिला अस्पताल से भागने की कोशिश की। साथ आए दियोरिया पुलिस के कांस्टेबल को गच्चा देकर आरोपी भाग निकला। जिसको पास की एक गली से पुलिस ने धर दबोचा। इस मामले को भी पुलिस हजम करने में जुटी रही। 
विज्ञापन

दियोरियाकलां पुलिस ने ग्राम बोहिता के तीन लोगों को कच्ची शराब के साथ पकड़ा था। शनिवार को उनको मेडिकल कराने के लिए कांस्टेबल मनीष चौधरी एक होमगार्ड के साथ टेंपो से लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। कांस्टेबल मनीष चौधरी इमरजेंसी में जाकर चिकित्सकों को मेडिकल संबंधी कागजात दिखाने लगे। इस बीच आरोपी भूपराम हाथ में बंधी रस्सी निकालकर भाग गश्या। अस्पताल के स्टाफ ने तीन के बजाए दो को देख पुलिस से तीसरे के बारे में पूछा। तीसरा आरोपी गायब देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। एक पुलिसकर्मी के साथ किसी अन्य कार्य से पहुंचे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर शक्ति सिंह को इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने मौजूद सिपाही के साथ आरोपी को तलाशा और जिला अस्पताल से शिवनगर जाने वाले रास्ते से आरोपी भूपराम को धर दबोचा। वारदात को लेकर जिला अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed