{"_id":"5b02da414f1c1b2b118b5397","slug":"now-post-office-account-to-be-started-by-sitting-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे ऐप से खुलेगा डाकघर में खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे ऐप से खुलेगा डाकघर में खाता
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Tue, 22 May 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
Postal Bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के अंतिम आदमी का बैंक खाता खुलवाने के लिए केंद्र सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। पेपरलैस बैंकिंग योजना के तहत प्रधान डाकघर में इंडियन पोस्टल पेमेंट्स बैंक खोला गया है। अगले माह इस बैंक का शुभारंभ हो जाएगा।
प्रधान डाकघर में इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सुविधा अगले महीने से मिलने लगेगी। ब्रांच मैनेजर देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की यह योजना गरीबों को देखते हुए लागू की गई है। पेमेंट्स बैंक में खाता खुलवाने के लिए गरीबों को बैंक तक आने की जरूरत नहीं होगी। टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर संबंधित एरिया का डाकिया घर जाएगा और स्मार्ट फोन के जरिये उनका अकांउट खोलेगा। डाकिया के फोन में एक ऐप होगा उस ऐप के जरिये वह आपके द्वारा दी गई राशि बैंक में जमा करेगा, जो राशि आप निकालना चाहते हैं उसे भी आपको ऐप के जरिये निकालकर देगा। इसके लिए बैंक प्रशासन डाकियों को इंसेटिव देगा। डाकियों को दी जाने वाले डिवाइस को सेंट्रल सर्वर से जोड़कर ऑनलाइन किया जाएगा। डिवाइस से एसडीए आरडी, नरेगा, मनीऑर्डर आदि की सुविधा खात ाधारकों को आसानी से घर बैठे मिलेगी।
यह रहेंगी सुविधाएं
-सेविंग या करेंट अकाउंट में अधिकतम एक लाख रुपये जमा व निकासी की सुविधा दी जाएगी।
-सौ रुपये की डिपोजिट से एकाउंट खोला जाएगा।
-ग्राहक सेविंग और करेंट अकाउंट दोनों खुलवा सकता है।
-ग्राहक को मोबाइल पर नेट बैकिंग की सुविधा दी जाएगी।
-ऐप के जरिये आरटीजीएस और नेफ्ट की सुविधा उपलब्ध होगी।
-ऐप के जरिए बिजली का बिल, हाउस टैक्स, रिचार्ज आदि की सुविधा मिलेगी।
-एसएमएस का कोई चार्ज नहीं ललेगा लेकिन एटीएम की सुविधा नहीं मिलेगी।
-मिनिमम बैलेंस की कोई बाध्यता नहीं होगी और थर्ड पार्टी सुविधा मिल सकेगी।
डाकघर में पेपर बैंकिंगलेस की व्यवस्था के तहत बैंक खोला गया है। जल्द ही यहां ग्राहकों को मोबाइल, नेट बैंकिंग आदि की सुविधा मिलेगी। हमारे डाकिये गांव-गांव जाकर ऐप के जरिये खाता खोलेंगे और धन की निकासी और जमा करने का भी काम करेंगे। देवेंद्र कुमार, ब्रांच मैनेजर