Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now general surgery will be done in the district hospital, doctor posted

Pilibhit News: अब जिला अस्पताल में होगी जनरल सर्जरी, डॉक्टर तैनात

Tue, 30 May 2023 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now general surgery will be done in the district hospital, doctor posted
- मेडिकल कॉलेज में 28 डॉक्टरों की नियुक्ति से राहत
विज्ञापन

- महिला अस्पताल को भी मिल गईं तीन चिकित्सक
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। लंबे समय से जिला अस्पताल में जनरल सर्जरी की सुविधा नहीं थी। ऐसे में मरीजों को परेशान होना पड़ता था। स्वशासी मेडिकल कॉलेज में हुई चिकित्सकों की भर्ती से तीन जनरल सर्जन नियुक्त हुए हैं। इन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया है। ऐसे में अब मरीजों को जनरल सर्जरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही जिला महिला चिकित्सालय को भी तीन स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञों की सौगात मिली है।
जिला पुरुष अस्पताल में अब तक 11 डॉक्टर थे। जिनमें कोई भी जनरल सर्जरी का नहीं था। महिला अस्पताल में भी तीन डॉक्टर थे, जिनमें कोई स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं था। इसके चलते मरीजों को परेशानी होती थी। कई बार मरीज निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर होते थे। स्वशासी मेडिकल कॉलेज में हाल ही में चिकित्सकों की भर्ती हुई। इसमें 34 डॉक्टरों का चयन किया गया, लेकिन सिर्फ 28 डॉक्टरों ने ही ड्यूटी ज्वाइन की। तैनात चिकित्सकों को अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने विभाग भी सौंप दिए हैं। ऐसे में तीन चिकित्सकों को जिला अस्पताल में जनरल सर्जरी की जिम्मेदारी दी गई तो तीन चिकित्सकों को स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ के तौर पर महिला अस्पताल में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


00
पहले सिर्फ इन विभागों में थे डॉक्टर
विभाग डॉक्टरों की संख्या
बाल रोग 03
नेत्र रोग 02
नाक, कान, गला रोग 01
त्वचा रोग 01
दंत रोग 01
फिजीशियन 01
रेडियोलॉजी 01
महिला अस्पताल
एनिसथीसिया 02
आर्थो सर्जन 01
परामर्शदाता 01
00
16 विभागों में भेजे गए नए डॉक्टर
विभाग डॉक्टरों की संख्या
एनिसथीसिया 02
एनोटॉमी 03
बायोकेमिस्ट्री 02
सामुदायिक चिकित्सा 01
त्वचा रोग 01
जनरल फिजिशियन 04
सामान्य सर्जरी 03
माइक्रोबायोलॉजी 01
स्त्री, प्रसूति रोग 03
नेत्र रोग 02
हड्डी रोग 01
बाल रोग 01
फार्मोकोलॉजी 01
फिजियोथैरेपिस्ट 02
टीबी 01
00
जानिए..जनरल सर्जरी
जनरल सर्जरी के अंतर्गत आंत, पथरी के ऑपरेशन के अलावा पेट से संबंधित बीमारियों का इलाज व इनकी शल्य चिकित्सा होती है। अब तक जिला अस्पताल में जनरल सर्जन न होने से इसकी सुविधा मरीजों को नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बोले जिम्मेदार
नई भर्ती से मरीजों को राहत मिलेगी, अभी हृदय रोग समेत कई विभागों में डॉक्टर नहीं है। धीरे-धीरे सभी विभागों में भर्ती की जाएगी।
- डॉ संजीव सक्सेना, प्राचार्य स्वशासी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed