{"_id":"673cf8ba58386731a402f314","slug":"now-fake-dap-caught-in-puranpur-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-125856-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अब पूरनपुर में पकड़ी गई नकली डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अब पूरनपुर में पकड़ी गई नकली डीएपी
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव गजरौला जप्ती में नकली खाद की सूचना पर गोदाम में छापामारी करते अफसर।संवा
पूरनपुर। जिले में नकली खाद का धंधा जोरों पर है। पीलीभीत, गजरौला के बाद अब पूरनपुर क्षेत्र के गांव गजरौला जप्ती के एक गोदाम में 94 कट्टे नकली डीएपी मिली है। गोदाम में ही नकली डीएपी बनाई और बिक्री की जा रही थी। खाद के कट्टों को कब्जे में लेकर उनका सैंपल प्रयोगशाला भेजा गया है। खास बात यह है कि गोदाम बंधक और सील था। खाद माफिया सील गोदाम के ताले तोड़कर धंधा कर रहा था।
मंगलवार की सुबह जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल को किसी ने गांव गजरौला जप्ती में बैंक में बंधक और सील गोदाम में नकली खाद बनने और बिक्री की सूचना दी। जिला कृषि अधिकारी ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, एडीओ (कृषि) दिलीप कुमार और पुलिस को साथ लेकर गोदाम पर छापा मारा।
एडीओ ने बताया कि गोदाम स्वामी तो टीम के सामने नहीं आया, लेकिन एक महिला ने मौके पर पहुंचकर गोदाम स्वामी की मां होने की जानकारी दी। महिला ने गोदाम खोलने से इन्कार कर दिया। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ गोदाम का ताले तोड़कर जांच की गई। गोदाम में नकली डीएपी दानेदार के 88 कट्टे और डीएपी पाउडर के छह कट्टे मिले।
विज्ञापन
बरामद कट्टों को कब्जे में लेकर राजकीय कृषि बीज भंडार में रखा गया है। नकली खाद का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
--
सील गोदाम के ताले तोड़कर नकली खाद का हो रहा था धंधा
तहसीलदार वीरेंंद्र कुमार ने बताया कि जिस गोदाम में नकली खाद पकड़ी गई। गोदाम एक बैंक में बंधक है। जिसे बैंक के अफसरों ने सील किया था। सील गोदाम के ताले तोड़कर नकली खाद का धंधा हो रहा था। गोदाम में सील के समय डाले गए ताले नहीं मिले। दूसरे ताले पड़े मिले।
--
आपराधिक प्रवृत्ति का है गोदाम का स्वामी
नकली खाद जिस गोदाम में पकड़ी गई, उसका स्वामी आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। सालों पहले अष्टधातु की चोरी की मूर्ति के मामले में पुलिस ने उसे जेल भेजा था। नकली नोट बरामदगी में भी उसे जेल भेजा गया था। उसके खिलाफ दुष्कर्म की भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी।