फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now campaign against illegal e-rickshaw will start only after talks with MP

Pilibhit News: सांसद से वार्ता के बाद ही चलेगा अब अवैध ई-रिक्शा को लेकर अभियान

Sun, 26 Nov 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Now campaign against illegal e-rickshaw will start only after talks with MP
पीलीभीत। शहर में चल रहे अवैध ई-रिक्शा को लेकर शनिवार की शाम तक का समय दिया गया था। अब प्रशासन को कार्रवाई करनी है। प्रशासन के कार्रवाई करने से पहले ही मामला सांसद के पास चला गया। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि सांसद से बात होने के बाद ही अब अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में जाम का कारण बन रहे ई-रिक्शा को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और एआरटीओ ने अभियान शुरू किया था। इसमें गैर पंजीकृत ई-रिक्शा को सीज करने और बिना चेसिस नंबर के रिक्शों को कटवाने की बात कही गई थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से संचालकों में खलबली मची हुई है। संचालकों ने इसको लेकर डीएम से मुलाकात कर पिछले सप्ताह अपनी बात रखी, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

उधर, सिटी मजिस्ट्रेट ने सीधे तौर पर बिना चेसिस नंबरों के रिक्शा का संचालन न होने देने की बात कही थी। इसके बाद ई-रिक्शा चालकों ने सांसद वरुण गांधी के सामने अपनी समस्या रखी थी। प्रशासन की ओर से दिया गया समय भी शनिवार को पूरा हो गया। अब रविवार से मुहिम शुरू होनी थी। इससे पहले ही शनिवार को सांसद की ओर उनके सचिव ने सिटी मजिस्ट्रेट से इस बाबत वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सांसद का दौरा जिले में अगले सप्ताह लगा हुआ है। उनसे वार्ता के बाद ही कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाए। सांसद की ओर से मिले संदेश के चलते फिलहाल अभियान रोक दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया सांसद से वार्ता के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी अभियान नहीं चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed