फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now came the tiger killed Sdia Nilgai

अब सड़िया के पास आए बाघ ने मार डाली नील गाय

Thu, 24 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 24 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Now came the tiger killed Sdia Nilgai
अब सड़िया के पास आए बाघ ने मार डाली नील गाय - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
बाघ के जंगल से बाहर आने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को मल्लपुर के बाद अब बृहस्पतिवार को शहर क्षेत्र के सड़िया गांव के निकट खेतों में बाघ पहुंचने से दहशत फैल गई। बाघ ने किसानों के सामने ही नील गाय को मार दिया। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे डीएफओ ने नीलगाय के शव को मिट्टी में दबवाया साथ ही बाघ के पदचिन्ह लिए। बाघ के गन्ने में छिपे होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

शहर के पश्चिमी छोर पर बहने वाली देवहा नदी के खादर क्षेत्र में पड़ने वाले गांव सड़िया में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों में बाघ को खेतों में चहलकदमी करते देखा। ग्रामीणों ने शोर मचाया लेकिन इस बीच बाघ ने गन्ने के खेत से निकली नीलगाय पर हमला कर उसे मार डाला। बाघ को खेतों में घूमता देख डरे सहमे ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। कुछ देर बाद डीएफओ आदर्श कुमार, रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह टीम के साथ सड़िया गांव पहुंचे। इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण खेतों में जमा हो चुके थे। डीएफओ ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया साथ ही बाघ द्वारा मारी गई नील गाय को मिट्टी में दबवाया। आसपास के खेतों में बाघ की तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। संभावना जताई जा रही है कि आसपास किसी गन्ने के खेत में बाघ छिपा हो सकता है। वन विभाग की टीम ने नीलगाय के शव के आसपास मिले बाघ के पदचिन्हों को ट्रेस किया। साथ ही ग्रामीणों से भी सतर्क रहने को कहा है। डीएफओ ने बताया कि बाघ के पदचिन्ह मिले हैं। संभवत: बाघ जंगल में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed