फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notification for by election issued

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Thu, 01 Feb 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Thu, 01 Feb 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
Notification for by election issued
election
त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। 12 फरवरी से शुरू हो रही प्रक्रिया में 22 फरवरी को वोट पडे़ंगे। जिले में चार ब्लॉक प्रमुख सहित 51 पदों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिला व क्षेत्र पंचायतों में अविश्वास प्रस्ताव का दौर चला था। इसमें पीलीभीत में भी जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र के अलावा पांच ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास पेश हुए थे। इनमें हुए मतदान के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व विधायक पीतमराम की पुत्रवधू आरती महेंद्र एवं मरौरी ब्लॉक प्रमुख पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के भाई अरुण वर्मा अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे थे जबकि पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख राजप्रीत कौर, बिलसंडा की सुमन यादव, अमरिया की कौसरजहां और बरखेड़ा की अनीता राना को अपनी सीट गंवानी पड़ी थी। इसके बाद से चारों ब्लॉक प्रमुखों के पद रिक्त हैं। इसके अलावा जिले में दो बीडीसी, तीन प्रधान और 42 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त चल रहे हैं। इन रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए पिछले दिनों शासन ने सूचनाएं मांगी थीं। अब शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव में 12 फरवरी को नामांकन और 22 को मतदान एवं 24 को मतगणना होगी। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव अधिसूचना जारी कर दी गई है। स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू करा दी गई हैं।
विज्ञापन


रिक्त पदों की स्थिति पद संख्या
ब्लॉक प्रमुख 04
बीडीसी 02
ग्राम प्रधान 03
पंचायत सदस्य 42
कुल 51
चुनाव कार्यक्रम 
नामांकन 12 फरवरी 
नामांकन की जांच 13 फरवरी
नाम वापसी 15 फरवरी
चिह्न आवंटन 15 फरवरी
मतदान 22 फरवरी
मतगणना 24 फरवरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed