फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notices will be issued to 80 people from Behti village.

Pilibhit News: गांव बेहटी के 80 लोगों को जारी किए जाएंगे नोटिस

Sun, 30 Aug 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Notices will be issued to 80 people from Behti village.
बीसलपुर। गांव बेहटी के 80 लोगों ने गांव के बीचोबीच से गुजरने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क के कुछ हिस्से पर काफी समय से कब्जा कर रखा है। इस वजह से सड़क का पुनर्निर्माण नहीं हो पा रहा है। अब विभाग 80 लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने इन अतिक्रमणकारियों के घरों पर करीब एक माह पूर्व लाल निशान भी लगाए थे। इन अतिक्रमणकारियों से एक सप्ताह के भीतर लोक निर्माण विभाग की जमीन खाली करने को कहा गया था। बावजूद, इसके इन लोगों ने अभी तक लोक निर्माण विभाग की जमीन खाली नहीं की है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता गौरव गुप्ता ने बताया कि इन लोगों के नोटिस बना लिए गए हैं। बहुत जल्द नोटिस उनके घरों पर चस्पा करा दिए जाएंगे। नोटिसों में जमीन खाली करने के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed