फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notice to three secretaries, three sanitation workers and the head

Pilibhit News: तीन सचिवों, तीन सफाई कर्मियों और प्रधान को नोटिस

Thu, 09 Apr 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Notice to three secretaries, three sanitation workers and the head
पीलीभीत। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही पर तीन सफाई कर्मचारी, तीन सचिव और प्रधान को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। साथ ही गांव में सफाई व्यवस्था को सुधार को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में बेहतर सफाई व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नालियों और जलभराव वाले स्थानों पर दवा छिड़काव कराने को कहा गया है। सफाई कर्मचारियों की ओर से इसमें लापरवाही बरती जा रही है। वहीं, प्रधान और सचिव भी इसको लेकर गंभीर नहीं है। मंगलवार को पूरनपुर ब्लॉक में इसको लेकर अफसरों की ओर से निरीक्षण किया गया है। इसमें ग्राम पंचायत पट्टी के धनवीर, चाट फिरोजपुर की बीना देवी और ललपुरिया साहब सिंह के अवधेश कुमार की ओर से सफाई कार्याें में लापरवाही मिली। जांच रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय भेजी गई। इस पर तीनाें सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। वहीं, बिलसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत आजमपुर बरखेड़ा के सचिव इबरार अहमद, बिलसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत घनश्यामपुर नांद के विवेक वर्मा, मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बुहेरी के पंचायत सचिव विजय पाल सिंह व बरखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत माधवपुर में प्रधान कुसुमा देवी को लापरवाही के लिए नोटिस भेजा गया है। साथ ही निर्देश दिए गए है कि संचारी रोग अभियान में जिम्मेदारी के साथ गांव में काम कराया जाए।
विज्ञापन

डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि लापरवाही मिलने पर नोटिस भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed