फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notice issued to three district managers and four additional district cooperative officers

Pilibhit News: तीन जिला प्रबंधकों और चार अपर जिला सहकारी अधिकारियों को नोटिस जारी

Sat, 27 Apr 2024 04:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to three district managers and four additional district cooperative officers
गेहूं खरीद : रोजाना के तय लक्ष्य के सापेक्ष नहीं हो रही खरीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गेहूं क्रय की अपेक्षित प्रगति न होने पर चार अपर जिला सहकारी अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही तीन क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी जारी की गई है। नोटिस में सुधार न किए जाने पर वेतन वृद्धि रोकने और निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
प्रशासन हर हाल में सरकारी केंद्रों पर शत प्रतिशत गेहूं खरीद कराने का प्रयास कर रहा है। वहीं केंद्रों पर रोजाना 500 क्विंटल खरीद करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके बाद भी कुछ एजेंसियों की ओर से खरीद नहीं की जा रही है। इससे लक्ष्य पूरा होने में समस्या खड़ी हो रही है। समीक्षा के दौरान तीन क्रय एजेंसियों यूपीएसएस, पीसीएफ और पीसीयू केंद्रों पर तीन दिनों में लक्ष्य से काफी कम खरीद होना पाया गया।
विज्ञापन

इस पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने यूपीएसएस के जिला प्रबंधक श्यामा प्रसाद द्विवेदी, पीसीएफ के वीरेंद्र कुमार और पीसीयू के राम केश सरोज को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कम खरीद पर बीसलपुर के अपर जिला सहकारी अधिकारी रामदयाल पांडे, पूरनपुर के वीरेंद्र कुमार, पीलीभीत तहसील के सुनील कुमार और अमरिया के कप्तान सिंह को भी चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। एआर डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चेतावनी में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि खरीद में सुधार न होने पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed