{"_id":"593046224f1c1bac0dbdbfd8","slug":"not-giving-278-madrasa-instructions-to-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 278 मदरसे नहीं दे रहे सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 278 मदरसे नहीं दे रहे सूचना
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 01 Jun 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 278 मदरसों ने यूडाइस फीडिंग के तहत मांगी गई सूचनाएं अभी तक नहीं दी हैं। इसके चलते नेशनल पोर्टल पर डेटा फीडिंग कार्य बाधित चल रहा है। सर्व शिक्षा अभियान के नेशनल पोर्टल पर कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले सभी बच्चों का डेटा फीड किया जाना है। ताकि फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाया जा सके। इन सभी की फीडिंग बीएसए कार्यालय के एमआईएस सेक्शन में की जा रही है। इसमें जिले के मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों का भी डेटा फीड किया जाना है। इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने अल्पसंख्यक विभाग से मदरसों की सूची मांगी थी। इसके बाद अल्पसंख्यक विभाग ने मदरसों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दी। सूची मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के एमआईएस सेक्शन ने जिले के 321 मदरसों के यूडाइस कोड जेनरेट कर दिए। यूडाइस कोड जेनरेट होने के बाद महकमे ने इन सभी मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों से संबंधित 35 बिंदुओं की सूचना मांगी गई। इनमें कुछ मदरसों ने सूचनाएं उपलब्ध करा दीं, लेकिन अधिकांश मदरसों ने सूचनाएं नहीं दी। इसके बाद महकमे द्वारा कई बार अल्पसंख्यक विभाग से पत्राचार कर मदरसों द्वारा सूचनाएं न देने की जानकारी दी गई। इधर, चार माह बीत जाने के बाद जिले के 321 मदरसों में मात्र 43 मदरसों द्वारा सूचना उपलब्ध कराई गई। ऐसे में नेशनल पोर्टल पर फीडिंग का कार्य भी बाधित चल रहा है। अभी 278 मदरसों द्वारा सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।
विज्ञापन