{"_id":"66c87b86f56ba7042f087f3b","slug":"not-a-single-ration-card-verified-in-a-month-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121370-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक माह में एक भी राशनकार्ड का सत्यापन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक माह में एक भी राशनकार्ड का सत्यापन नहीं
विज्ञापन
बीसलपुर। जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हीलाहवाली के चलते पिछले एक माह मेें एक भी राशनकार्ड का सत्यापन नहीं हुआ है। इससे अपात्र लोग भी मुफ्त राशन की सुविधा आसानी ले रहे हैं।
एसडीएम महिपाल सिंह ने फर्जीवाड़ा रोकने के क्रम में तीनों बीडीओ और स्थानीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों को एक माह के भीतर अपने-अपने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं के राशनकार्डों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। इन अधिकारियों से यह भी कहा गया था कि राशनकार्ड सत्यापन की दैनिक रिपोर्ट तहसील परिसर स्थित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के कार्यालय में भेजी जाए। इस कार्य में कोई भी लापरवाही न बरती जाए।
यह चेतावनी भी दी गई थी कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्देश दिए करीब एक माह का समय बीत गया है, लेकिन अब तक एक भी राशनकार्डों का सत्यापन नहीं हो पाया है। इस बावत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज शर्मा ने भी बताया कि उनके पास एक भी राशनकार्ड के सत्यापन की रिपोर्ट नहीं आई है। तीनों बीडीओ और स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों को इस संबंध में स्मरण पत्र भेज दिए गए हैं।