{"_id":"589364514f1c1bf340e8036f","slug":"non-receipt-of-payment-from-the-bank-complained-of-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से भुगतान न मिलने पर डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से भुगतान न मिलने पर डीएम से की शिकायत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 02 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद से जिले की अन्य बैंकों में भले ही स्थिति सुधर गई हो लेकिन बड़ौदा ग्रामीण बैंकों की हालात अभी भी बदतर है। कई दिनों से चक्कर काटने के बाद भी बैंक से भुगतान न मिलने से उपभोक्ताओं ने डीएम से शिकायत की। कलक्ट्रेट में जिला पंचायत कार्यालय के निकट स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक में कैश की कमी के चलते ग्राहक परेशान हैं। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और भुगतान न मिलने एवं शाखा प्रबंधक द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत की। इस पर डीएम ने शाखा प्रबंधक को तलब किया। प्रबंधक ने कैश न होने की समस्या बताई। डीएम ने क्षेत्रीय प्रबंधक से वार्ता कर समस्या रखी। इसके बाद डीएम ने बताया कि तीन बजे तक कैश पहुंच जाएगा। वहीं ग्राहकों से अभद्रता करने की शिकायत पर डीएम ने शाखा प्रबंधक की फटकार लगाई और पुन: ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि बैंक में कैश की कमी के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा था। कैश की प्रबंध किया जा रहा है। सभी का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन