फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No unreserved ticket in express train

एक्सप्रेस से घर जाने की ललक, नहीं मिला रहा टिकट

Mon, 14 Mar 2022 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
No unreserved ticket in express train
पीलीभीत। यात्रीगण कृपया ध्यान दें... दिल्ली और लखनऊ के लिए एक्सप्रेस ट्रेन में अनारक्षित टिकट से सफर करने की कोई सुविधा नहीं है। अगर इन रूटों पर सफर करना है, तो टिकट पहले से आरक्षित करना होगा। ऐसे में होली पर घर आने और जाने वाले यात्रियों को यात्रा काफी महंगी साबित हो सकती है। जबकि होली पर बड़े शहरों से काम कर लौटने वालों की भीड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के लिए पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस और लखनऊ के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन काफी पहले से हो रहा है। जबकि इन रूटों पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित टिकट की सुविधा बंद कर दी गई थी। यात्री सिर्फ सीट आरक्षित कराने के बाद कोविड प्रोटोकाल के तहत यात्रा कर सकते हैं। अब कोरोना संक्रमण का प्रभाव तो खत्म हो गया, मगर रेलवे की ओर से यात्री टिकट के नियमों में बदलाव अभी नहीं हुआ। दिल्ली और लखनऊ की ओर जाने ओर आने वाले यात्रियों को सीट आरक्षित कराने के बाद ही सफर करने को मिला रहा है। होली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। लेकिन अनारक्षित टिकट की सुविधा नहीं है। दिल्ली और लखनऊ से आने वाले यात्रियों को एक दिन पहले सीट आरक्षित कराने के बाद ही सफर करने को मिलेगा।
विज्ञापन

मई में त्रिवेणी एक्सप्रेस के टिकट में बदलाव
एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित टिकट को लेकर रेलवे बोर्ड में प्रक्रिया चल रही है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक मई में त्रिवेणी एक्सप्रेस में अनारक्षित टिकट की प्रक्रिया लागू हो सकती है। इसको लेकर तेजी से मंथन किया जा रहा है। जबकि पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस के बारे अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि होली पर यात्रियों को इन ट्रेनों से सफर करने के लिए सीट आरक्षित कराने के बाद ही सफर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य ट्रेनों के टिकट में कोई नहीं होगा बदलाव
बरेली और टनकपुर के बीच चलने वाली सामान्य (पैसेंजर) ट्रेनों में कम से कम 30 रुपये का यात्रा टिकट लॉकडाउन में निर्धारित किया गया था। जो नियम अभी भी लागू है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों के टिकट में कोई बदलाव नहीं होगा। कम से कम 30 रुपये का ही यात्रा टिकट अब रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed